File Photo 
राज्य

मुंबई के मलाड में एक बार पर छापा, 25 महिलाओं को छुड़ाया गया; 30 लोग गिरफ्तार

सुभाष यादव

मुंबई: मुंबई के मलाड क्षेत्र (Malad Area) में रविवार तड़के एक बार (Mumbai Bar Raid) पर छापे के बाद 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 25 महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि शहर की अपराध शाखा की समाजसेवा इकाई ने यह छापा मारा। उन्होंने कहा, ‘‘ एक छद्म ग्राहक ने पाया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए महिलाएं नृत्य कर रही हैं, जिसके बाद छापा मारा गया। हमने 25 महिलाओं को मुक्त कराया तथा ग्राहकों, वेटर एवं इस ढाबा सह बार के अन्य कर्मियों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया।''

उन्होंने कहा कि इस संबंध में भादंसं एवं स्त्री अशिष्ट रूपण (प्रतिषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी) 

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट