File Photo 
राज्य

गुजरात में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर, 3 लोगों की मौत, 30 घायल

वैष्णवी वंजारी

पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी। 

पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।  

हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। अधिकारी ने कहा कि लगभग 30 बस यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें पालनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। (एजेंसी) 

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी