File Photo 
राज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्‍याएं, दिया समाधान का आश्वासन

वैष्णवी वंजारी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 400 लोगों की शिकायतें सुनीं और उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनने के बाद लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें और जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाएं।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री खुद कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास गये और उनके आवेदन लिये। उन्होंने अधिकारियों से अपराध संबंधी शिकायतों पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। पुलिस और राजस्व से संबंधित शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

आदित्‍यनाथ ने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आये लोगों को आश्वासन दिया कि उनके इलाज के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्‍होंने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि संबंधित अस्पताल से अनुमानित खर्च का ब्‍यौरा लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए जिसके बाद विवेकाधीन कोष से सहायता राशि जारी की जाएगी। (एजेंसी )

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल