डी गुकेश और कार्लसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

नॉर्वे शतरंज 2025 में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी का रिएक्शन हुआ वायरल

नॉर्वे शतरंज 2025 में डोमराजू गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराकर पहली क्लासिकल जीत दर्ज की। पिछड़ने के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की। इस जीत से गुकेश अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट के 6ठे राउंड में भारत के 19 वर्षीय ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैंपियन डोमराजू गुकेश ने दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में हराकर सबको चौंका दिया। यह गुकेश की कार्लसन के खिलाफ क्लासिकल फॉर्मेट में पहली जीत थी। गुकेश से मिली हार के बाद मैग्नस कार्लसन गुस्से में टेबल पर मुक्का मारा।

मैच के ज्यादातर हिस्से में कार्लसन को बढ़त हासिल थी, लेकिन अंत में वह दबाव नहीं झेल पाए और गुकेश ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाजी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ गुकेश अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 8.5 अंक हैं और वह अब सिर्फ अमेरिका के फैबियानो कारुआना और कार्लसन और से एक अंक पीछे हैं। गुकेश से हराने के बाद कार्लसन का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्लसन को हराने वाले दूसरे भारतीय बने गुकेश

गुकेश, कार्लसन को हराने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले प्रज्ञानानंद ने यह कारनामा किया था। इससे पहले 27 मई को पहले दौर में दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ था, जिसमें कार्लसन ने शानदार खेल दिखाते हुए गुकेश को हरा दिया था। यह मुकाबला खास इसलिए भी था क्योंकि यह कार्लसन की लगभग एक साल बाद क्लासिकल शतरंज में वापसी थी और गुकेश के विश्व चैंपियन बनने के बाद दोनों की पहली टक्कर थी। सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के हाथ लगी निराशा, सेमीफाइनल में खत्म हुआ सात्विक और चिराग का सफर

इस जीत पर गुकेश के कोच ने क्या कहा?

गुकेश की इस शानदार जीत पर उनके कोच ग्रैंडमास्टर विष्णु प्रसन्ना ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हमें गुकेश की जिद और समझदारी को सराहना चाहिए। वह जानता था कि स्थिति उसके खिलाफ है, फिर भी वह डटा रहा। जैसे-जैसे समय कम होता गया, उसके पास मौके बनते गए। शायद उसकी जीत की योजना नहीं थी, लेकिन अब वह जरूर खुश होगा।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत