महिला एशिया कप 2025 भारत बनाम जापान (फोटो- IANS) 
खेल

Women's Asia Cup 2025: बेनतीजा रहा भारत और जापान का मुकाबला, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ मैच

Asia Cup Hockey News India vs Japan: भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉकी एशिया कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रॉ करा लिया। भारत के लिए रुतुजा दादासो और नवनीत कौर ने गोल किया।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Japan: बीते शनिवार को भारत और जापान की महिला टीम के बीच एशिया एशिया कप के तहत मुकाबला खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया और जापान दोनों ही टीम की महिला खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। ये ही कारण रहा कि मुकाबला 2-2 की बराबरी के साथ खत्म हुआ। अगर बात करें तो टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ियों ने गोल किया। इसमें पहला गोल रुतुजा दादासो पिसल ने मुकाबले के 30 वें मिनट में गोल किया। इसके बाद नवनीत कौर ने मुकाबले में 60वें मिनट में टीम इंडिया के लिए गोल दागा।

जापान के लिए हिरोका मुरायामा (10वें मिनट) और चिको फुजीबयाशी (58वें मिनट) ने गोल किए। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है। थाईलैंड के खिलाफ पहला मैच टीम इंडिया ने 11-0 से जीता था। मैच में भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन जापान की रक्षात्मक पंक्ति ने शानदार तरीके से भारतीय आक्रमण को रोका। जापान के लिए हिरोका मुरायामा (10वें मिनट) ने पहला गोल किया। जापान ने 1-0 की बढ़त बना ली और पहले क्वार्टर में भारत पर बढ़त बनाए रखी।

रुतुजा दादासो के गोल से बराबरी पर आया मुकाबला

ब्रेक के बाद, भारतीय टीम ने बराबरी के लिए आक्रामक रुख अपनाया। पहले हाफ के आखिरी मिनटों में रुतुजा दादासो पिसल (30वें मिनट) ने गोल किया और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया। ब्रेक तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ की शुरुआत में दोनों टीमें सतर्क रुख अपनाते हुए खेलीं ताकि कोई भी बढ़त न खो दे। तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर जोरदार प्रहार किए लेकिन ब्रेक तक स्कोर 1-1 से बराबर रहा।

अंतिम क्वार्टर में, दोनों टीमों ने निर्णायक जीत की तलाश में आक्रमण को तेज किया। जापान का दबाव शुरुआत में ही रंग लाया और उन्होंने अंतिम हूटर से कुछ मिनट पहले गोल कर दिया। चिको फुजीबयाशी (58वें मिनट) को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उन्होंने गोल करके स्कोर 2-1 कर दिया।

भारत के लिए नवनीत कौर पेनल्टी कॉर्नर पर (60वें मिनट) गोल दागा। इस गोल से भारतीय टीम ने 2-2 से बराबरी हासिल की और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत का अगला मुकाबला 8 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे सिंगापुर से होगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त