खेल

भारत और श्रीलंका के बीच T20 Cricket में कौन है सवा सेर, जानिए दोनों के हेड-टू-हेड आंकड़े

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

नए साल में 3 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज (India vs Sri Lanka T20I Series, 2023) का पहला मैच खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम भारत दौरे में जीत की कड़ी को आगे बढ़ाना चाहेगी और इस सीरीज में भारतीय टीम के राखड़ कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya Captain) श्रीलंका को 3-0 से हराकर उसका सूपड़ा साफ करने में जान झोंक देंगे। आइए जानें दोनों देशों के बीच खेले गए अब तक के मैचों के हेड टू हेड आंकड़े। किसने कितने मैच जीते, कितने हारे और किसका पलड़ा है T20I Cricket में भारी। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि भारत और श्रीलंका के बीच अब तक T20I की कुल 9 सीरीज खेली गई है। जिसमें भारत के सामने श्रीलंका का रिकॉर्ड काफी कमज़ोर रहा है। श्रीलंका ने अब तक भारत के मैदान में एक भी T20I सीरीज नहीं जीती है। भारत के बाहर उसने 9 में से सिर्फ एक सीरीज जीती है। अब तक खेली गई कुल 9 सीरीज में से 7 बार भारत ने बाज़ी मारी है, 1 बार श्रीलंका ने जीत हासिल की और एक सीरीज ड्रॉ रही है।

इससे पहले आखिरी बार जो सीरीज साल 2021-22 खेली गई थी, उसमें टीम इंडिया ने 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया था। दोनों देशों के बीच कुल खेली गई 9 सीरीज में 26 मैच हुए, जिसमें 17 मुकाबले भारत ने जीते और 8 मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज़ की। एक मैच बेनतीजा रहा। हालिया बात करें, तो भारत और श्रीलंका के बीच Asia Cup T20I, 2022 में जो भिड़ंत हुई थी, उसमें श्रीलंका ने टीम इंडिया को हरा दिया था। और, उसके फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाकर  एशिया कप, 2022 जीत लिया था।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल