गुरनूर बराड़ (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

Who is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह

Gurnoor Brar Cricket Stats: अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में 25 वर्षीय गुरनूर बराड़ को दोनों फॉर्मेट में मौका मिला है।

संजय सिंह बिष्ट

Gurnoor Brar In India Test and ODI Squad: अजित अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। टीम चयन में कुछ फैसले काफी चौंकाने वाले रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा 25 वर्षीय तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर गुरनूर बराड़ के नाम को लेकर हुई। पंजाब से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गुरनूर को दोनों फॉर्मेट की टीम में जगह मिली है। खास बात यह रही कि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें पूरे सीजन एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में सीधे भारतीय टीम में चयन ने सभी को हैरान कर दिया।

घरेलू क्रिकेट में लगातार किया प्रभावित

लेफ्ट हैंड बल्लेबाज और राइट आर्म तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Who is Gurnoor Brar) ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने अब तक 18 फर्स्ट क्लास मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान तीन बार पारी में चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने जरूरत पड़ने पर योगदान दिया और 304 रन बनाए। आंकड़े भले बहुत बड़े न दिखें, लेकिन उनकी गेंदबाजी में निरंतरता और अलग तरह की उछाल ने उन्हें खास बना दिया।

नेट बॉलर से टीम इंडिया तक का सफर

गुरनूर का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। साल 2019 में उन्हें मुंबई इंडियंस के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़ने का मौका मिला था। उस समय वह महज 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया। साल 2022 में गोवा के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट से पंजाब के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर ने रणजी ट्रॉफी में भी दमदार शुरुआत की। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेली गई 64 रन की साहसी पारी ने यह भी दिखाया कि वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

पंजाब की टी20 लीग से बढ़ी पहचान

साल 2024 में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 मैचों में 22 विकेट झटके। इसी प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत ए टीम में जगह मिली। रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में भी वह पंजाब के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रहे। उनकी 6 फीट 5 इंच लंबाई, अतिरिक्त बाउंस और कसी हुई लाइन-लेंथ ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया। उनका इकॉनमी रेट भी बेहद शानदार रहा।

आईपीएल में मौका नहीं, फिर भी मिला बड़ा इनाम

गुरनूर पहली बार आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स से जुड़े थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने उन्हें 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा और अगले सीजन भी रिटेन किया। हालांकि हैरानी की बात यह रही कि गुजरात ने उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं दिया। आईपीएल में उन्होंने अब तक सिर्फ एक मुकाबला खेला है, जिसमें वह ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया और अब गुरनूर बराड़ के पास भारतीय टीम में खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी