शतरंज ओलंपियाड (सौजन्य-एक्स @FIDE_chess) 
खेल

चेस ओलंपियाड में भारत ने दिखाया हैरतअंगेज खेल - विश्वनाथ आनंद, नाकामुरा समेत कई राजनेताओं ने दी बधाई

45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए है। भारतीय शतरंज टीम की इस उपलब्धि पर भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद, अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा, खेल मंत्री, राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित दिग्गज राजनेताओं ने भारतीय शतरंज टीम को बधाई दी।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ने नया किर्तीमान स्थापित किया, जिसके बाद सभी भारत के शतरंज दल को राजनेता बधाई दे रहे है और उनकी प्रशंसा कर रहे है। इस बीच शतरंज के महान खिलाड़ी भारत के विश्वनाश आनंद भी भारतीय दल की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

दिग्गज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पुरुष और महिला टीमों को बधाई देते हुए इसे हैरतअंगेज खेल का नतीजा बताया। भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार को स्लोवेनिया को हराकर ओपन वर्ग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने अजरबेजान को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।

विश्वनाथ आनंद ने किया पोस्ट

आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘भारतीय पुरुष टीम को ओलंपियाड में एक दौर शेष रहते हुए जीत दर्ज करने पर बधाई। ऐतिहासिक प्रदर्शन। निश्चित तौर पर हैरतअंगेज खेल।''

उन्होंने कहा,‘‘ डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी को व्यक्तिगत सफलता के लिए बधाई।'' आनंद ने महिला टीम को बधाई देते हुए दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल का विशेष रूप से जिक्र किया जिन्होंने अजरबेजान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।

आनंद ने महिला टीम को सराहा

आनंद ने कहा,‘‘भारतीय महिला टीम को बधाई। पूरी टीम और कप्तान अभिजीत कुंटे ने शानदार परिणाम हासिल किया। विशेष रूप से दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।''

खेल मंत्री ने दी बधाई

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। मांडविया ने ट्वीट किया,‘‘भारत ने शतरंज में इतिहास रचा। हमारी शतरंज टीमों को शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की पहली जीत है। शतरंज के हमारे नायकों ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन करके भारत को गौरवान्वित किया है।''

नाकामुरा ने भारतीय टीम की सराहना की

अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा ने भी भारतीय टीमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आनंद की विरासत सुरक्षित है। नाकामुरा ने पोस्ट किया,‘‘भारतीय टीमों ने जिस तरह से पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा वह सराहनीय है। विश्वनाथन आनंद की विरासत सुरक्षित है।''

मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीम को दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वर्ण पदक जीतने पर पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी और कहा कि इस स्वर्णिम जीत से देश को बहुत गर्व हुआ है। पुरुष टीम की जीत की सराहना करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘इतिहास रच दिया गया। शतरंज ओलंपियाड में ओपन वर्ग में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। ''

एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने कहा, ‘‘गुकेश, एरिगेसी, गुजराती, प्रज्ञानानंदा, पी हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन आपके असाधारण कौशल, रणनीतिक प्रतिभा और अटूट समर्पण ने भारत को पोडियम पर सही स्थान दिलाया। ''

खड़गे ने महिला टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हमारी महिला शतरंज चैम्पियन दिव्या, वैशाली, हरिका, तानिया सचदेव, वंतिका अग्रवाल को बधाई। आपकी प्रतिभा, ‘टीम वर्क' ने इतिहास रच दिया है जिससे भारत ने दोहरा स्वर्ण पदक जीता। ''

राहुल गांधी ने दी बधाई

वहीं राहुल गांधी ने कहा, ‘‘शतरंज ओलंपियाड में भारत के लिए दोहरा स्वर्ण पदक। हमारी चैंपियन दिव्या देशमुख, आर वैशाली, डी हरिका, तानिया सचदेव, वंतिका अग्रवाल, उनके कप्तान अभिजीत कुंटे और उनकी टीमों पर गर्व है। आप सभी को हार्दिक बधाई। ''

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपकी प्रतिभा, टीम वर्क और समर्पण ने इस जीत को संभव बनाया है। भारत की बेटियां क्या हासिल कर सकती हैं, आप इस बात का एक शानदार उदाहरण हैं और देश भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ''

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए