Virat Kohli and Shahrukh Khan 
खेल

Virat Kohli on Google Search: किंग खान से ज्यादा पॉपुलर हैं किंग कोहली, लिस्ट में पीएम मोदी का भी नाम

Google Most Searched 2024: हाल ही में गूगल ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 5 सेलेब्रिटीज के नाम हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम है.

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: Google Most Searched Asians 2024: भारतीय टीम कोई मैच खेले या नहीं, लेकिन विराट कोहली हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। चाहे बात उनके खेल में प्रदर्शन की हो या फिर उनके स्टाइल की, यहां तक ​​कि उनकी ट्रेवल्स की खबरें भी सुर्खियां बनती हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक विराट कोहली हमेशा ट्रेंड में बने रहते हैं। हाल ही में गूगल ने एशिया में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले सेलेब्रिटीज की सूची जारी की है।

एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली का नाम सुनते ही उनके करोड़ों क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं और लोग अपनी सारी व्यस्तता छोड़कर उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए आते हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। गूगल ने एक सूची जारी की है। इसमें एशिया में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले टॉप 5 सेलेब्रिटीज के नाम हैं तथा इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।

विराट कोहली की पॉपुलैरिटी और अधिक बढ़ने के आसार हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। आपको बता दें कि विराट कोहली का ऑस्ट्रेलियाई पिचों रिकॉर्ड काफी शानदार है।

कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

गूगल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 में एशिया में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान ने भी इस फेहरिस्त में जगह बनाई है और वो पांचवें नंबर पर हैं। इसके अलावा के-पॉप सुपरस्टार बीटीएस के वी तथा जंगकुक भी इस लिस्ट में शामिल हैं और क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान