आपने भारतीय बैडमिंटन को विश्व मंच पर स्थापित किया, साइना नेहवाल के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने दी बधाई 
खेल

आपने भारतीय बैडमिंटन को विश्व मंच पर स्थापित किया, साइना नेहवाल के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli on Saina Nehwal: साइना नेहवाल ने एक पॉडकास्ट में अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। उनके रिटायरमेंट पर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट कर बधाई दी है।

अर्पित शुक्ला

Virat Kohli Congratulates Saina Nehwal on Incredible Career: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और देश में इस खेल की सबसे अधिक पहचान बनाने वाली शख्सियतों में शामिल साइना नेहवाल ने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। लंबे वक्त से चली आ रही घुटने की गंभीर समस्या और रिकवरी न हो पाने की की वजह से आखिरकार उन्हें ऐसा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। सोशल मीडिया की बजाय एक पॉडकास्ट के दौरान साइना ने कहा कि उनके घुटनों में अत्यधिक डीजेनरेशन हो चुका है, जिस कारण उच्च स्तरीय प्रशिक्षण संभव नहीं रह गया था। उनके रिटायरमेंट पर दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्वीट कर बधाई दी है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, बधाई हो साइना नेहवाल एक ऐसे शानदार करियर के लिए, जिसने भारतीय बैडमिंटन को विश्व मंच पर स्थापित किया। आपको सुखद, संतुष्टिपूर्ण और सार्थक रिटायरमेंट की शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।

साइना नेहवाल ने क्यों लिया रिटायरमेंट?

अपने फैसले के पीछे की सच्चाई साझा करते हुए साइना ने कहा कि उनके घुटनों का कार्टिलेज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और वह अर्थराइटिस से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए रोजाना 8 से 9 घंटे की कड़ी ट्रेनिंग जरूरी होती है, लेकिन उनकी हालत यह थी कि एक-दो घंटे अभ्यास के बाद ही घुटनों में सूजन आ जाती थी। साइना ने कहा, “मैंने अपने माता-पिता और कोच को साफ कह दिया था कि अब इसे आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया है।”

रियो 2016 की चोट और वापसी

साइना के करियर में 2016 रियो ओलंपिक के दौरान लगी घुटने की चोट एक अहम मोड़ साबित हुई। इस चोट ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 2017 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने शानदार वापसी की। हालांकि, बार-बार उभरती घुटनों की परेशानी आखिरकार उनके करियर पर भारी पड़ गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न