भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मेंस टी-20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बनकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi youngest captain: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 232 दिन की उम्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कप्तानी कर इतिहास रच मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं।

राहुल उपाध्याय

Highlights

  • वैभव सूर्यवंशी मेंस टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने।

  • उन्होंने 15 साल 232 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

  • 14 नवंबर से शुरू हुई सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी की।

Vaibhav Suryavanshi world record: 15 साल 232 दिन की उम्र में बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे युवा कप्तान बनकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, उन्होंने 14 नवंबर से शुरू हुई सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में बिहार टीम की कमान संभालते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

पहले मैच में टॉस जीतकर रचा इतिहास

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बिहार का सामना सौराष्ट्र से हुआ। मैदान पर उतरते ही वैभव ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

  • बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में वैभव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

  • इस मौके पर वैभव ने खुशी जताते हुए कहा कि बिहार टीम की कप्तानी करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

  • उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें इतनी कम उम्र में यह बड़ा अवसर मिला है।

तोड़ा क्रोएशिया के जैक वुकुसिच का वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस उपलब्धि के साथ क्रोएशिया के जैक वुकुसिच का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले टॉप-3 खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

रैंक खिलाड़ी का नाम टीम उम्र (कप्तानी के समय) साल

  • वैभव सूर्यवंशी बिहार 15 साल 232 दिन 2026

  • जैक वुकुसिच क्रोएशिया 17 साल 311 दिन 2025

  • तैमूर अली क्वेटा बीयर्स 17 साल 358 दिन 2009

आगे इंडिया-ए के लिए खेलेंगे वैभव

वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी मुकाबलों में बिहार की कप्तानी नहीं कर पाएंगे। वह जल्द ही राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए टीम के साथ जुड़ेंगे।

  • यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

  • इस प्रतियोगिता में इंडिया-ए को पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है।

कप्तानी के फैसले पर उठ चुके हैं सवाल

वैभव सूर्यवंशी के पास फिलहाल लीडरशिप का बहुत अधिक अनुभव नहीं है। कुछ समय पहले उन्हें दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का उपकप्तान भी बनाया गया था, जिस पर चयनकर्ताओं की काफी आलोचना हुई थी। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी यह राय दे चुके हैं कि वैभव पर इतनी कम उम्र में कप्तानी या लीडरशिप का दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी