सौरव गांगुली और गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद गंभीर को मिली गांगुली की सलाह, उम्मीद है गौतम मेरी बात सुन रहे होंगे

Ganguly's advice to Gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गंभीर को खास सलाह दी है।

उज्जवल सिन्हा

Sourav Ganguly's advice to Gautam Gambhir: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और 30 रन से हार गई। भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद आत्ममंथन का दौर शुरू हो चुका है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को सलाह दी है। गांगुली ने कहा कि पहले के ही तरह भारत में तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेलना होगा और खुद पर भरोसा रखना होगा। उसके साथ ही पिचों से छेड़छाड़ भी बंद करना होगा।

पिचों से छेड़छाड़ करना बंद करें

सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम मैनेजमेंट को घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने के लिए पिचों से छेड़छाड़ करना बंद करते हुए पहले से मौजूद विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा करना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा, "भारत को पिच को समीकरण से बाहर रखना चाहिए और बल्लेबाजों को 350 से ज्यादा का स्कोर बनाने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत को अच्छी, निष्पक्ष पिचों पर खेलने का लक्ष्य रखना चाहिए और मैच तीन दिनों में खत्म होने के बजाय पांच दिनों में परिणाम हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि गौतम गंभीर सुन रहे होंगे।"

मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में करें शामिल

सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा रखना होगा। मुझे लगता है कि शमी इस टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं। शमी और स्पिनर उनके लिए टेस्ट मैच जीतेंगे।

शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार सक्रिय हैं, लेकिन फिटनेस के आधार पर उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है। 64 टेस्ट में 229 विकेट ले चुके शमी ने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला था। गांगुली की प्रतिक्रिया ईडन गार्डन्स की पिच को लेकर उठे विवाद के बाद आई। उन्होंने कहा कि पिच बिल्कुल वैसी ही है जैसी टीम चाहती थी। (आईएएनएस इनपुट के साथ)

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत