पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

इंदौर बनेगा स्मृति मंधाना का ससुराल, इस गायक ने किया ऐलान, लंबे वक्त से कर रहे हैं डेट

Smriti Mandhana Boyfriend: फिल्म डायरेक्टर, म्यूज़िशियन, एक्टर और सिंगर पलाश मुच्छल ने इंदौर में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वो जल्द ही मंधाना के साथ शादी करने वाले हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Palaash Muchhal: बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता हमेशा से चर्चा में रहा है। अब इस जुड़ाव में एक नई कहानी जुड़ गई है, जो इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना से जुड़ी है। टीम इंडिया की यह खूबसूरत बल्लेबाज जल्द ही इंदौर की बहू बनने जा रही हैं। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म प्रोड्यूसर और सिंगर पलाश मुच्छल ने की है।

काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं। सोशल मीडिया पर कई बार दोनों की तस्वीरें साथ में वायरल हुईं, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई थी। हालांकि, अब तक न तो स्मृति मंधाना और न ही पलाश ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया था। लेकिन अब पलाश मुच्छल ने खुद यह बात कहकर सबको चौंका दिया है कि “स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बनने जा रही हैं।” यह बयान ऐसे समय आया है जब स्मृति महिला वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 19 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले की तैयारी में जुटी हैं।

कौन हैं पलाश मुच्छल?

पलाश मुच्छल की बात करें तो वे बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिशियन, गायक और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत फिल्म ढिश्कियाऊं से की थी। इसके बाद उन्होंने भूतनाथ रिटर्न्स के सुपरहिट गाने 'पार्टी तो बनती है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इतना ही नहीं, उन्होंने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में अभिनय भी किया था। इन दिनों पलाश अपनी नई फिल्म 'राजू बैंडवाला' के निर्देशन में व्यस्त हैं।

कम उम्र में सफलता हासिल करने वाले पलाश का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वे बॉलीवुड के सबसे युवा संगीतकार बने, जब उन्होंने महज 18 साल की उम्र में संगीत निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी बहन पलक मुच्छल भी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर हैं, जिन्होंने सलमान खान की कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।

वहीं दूसरी ओर, स्मृति मंधाना इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा था। लगातार दो शतक ठोककर उन्होंने इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनका आत्मविश्वास और लय दोनों ही चरम पर हैं, और अब फैंस की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद