संग्राम सिंह (Image- Social Media) 
खेल

संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर को सिर्फ 80 सेकेंड में किया ढेर, भारत ने जीती MMA की एशियन चैंपियनशिप

India vs Pakistan MMA: भारतीय MMA स्टार संग्राम सिंह ने स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप में पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को सिर्फ 80 सेकेंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया और अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार।

अर्पित शुक्ला

India vs Pakistan Mixed Martial Arts: भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) स्टार संग्राम सिंह ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित स्ट्राइक एशिया चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को महज 1 मिनट 20 सेकंड (80 सेकंड) में नॉकआउट कर मुकाबला जीत लिया।

भारत और पाकिस्तान के बीच इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, लेकिन संग्राम सिंह ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पहले ही राउंड में मुकाबले का अंत कर दिया।

पहले राउंड में ही खत्म किया मुकाबला

मुकाबले की शुरुआत के साथ ही संग्राम सिंह ने दमदार पंच, बेहतरीन तकनीक और आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के फाइटर मोहम्मद आबिद अली को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और केवल 80 सेकंड में नॉकआउट कर जीत दर्ज कर ली।

बरकरार रहा अजेय रिकॉर्ड

इस जीत के साथ संग्राम सिंह का प्रोफेशनल MMA में अजेय रिकॉर्ड कायम रहा। स्ट्राइक एशिया चैंपियन बनने के साथ उन्होंने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। यह सफलता इस बात का भी प्रमाण मानी जा रही है कि रेसलिंग से प्रोफेशनल MMA में उनका कदम बेहद सफल साबित हुआ है।

देशवासियों को समर्पित की जीत

खिताब जीतने के बाद संग्राम सिंह ने अपनी जीत देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि जब भी वह किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उतरते हैं, तो अपने साथ पूरे भारत की उम्मीदें और देश का सम्मान लेकर लड़ते हैं।

लगातार अंतरराष्ट्रीय सफलता

संग्राम सिंह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे पहले भी वह पाकिस्तान के अली रजा नासिर, ट्यूनीशिया के हाकिम त्राबेलसी और फ्रांस के फ्लोरियन कूडियर को MMA मुकाबलों में हरा चुके हैं। अब मोहम्मद आबिद अली पर मिली जीत के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना