रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

रिंकू सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, UP सरकार ने बनाया स्पोर्ट्स ऑफिसर, समारोह में नहीं पहुंचे KKR के उपकप्तान

Rinku Singh: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम का हिस्सा रहे। यूपी सरकार ने उन्हें आरएसओ नियुक्त किया, लेकिन वह सीएम योगी से नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे।

संजय सिंह बिष्ट

Regional Sports Officer Rinku Singh: टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू को राज्य सरकार ने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्त किया है। हालांकि, नियुक्ति के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे रिंकू सिंह

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल जगत में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में रिंकू सिंह के शामिल होने की पूरी संभावना थी, लेकिन वह समारोह में नहीं पहुंचे। बाद में जानकारी सामने आई कि कुछ अनिवार्य कारणों के चलते वह नियुक्ति पत्र लेने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि, उनकी नियुक्ति बरकरार है और वह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

छह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिला सम्मान

इस कार्यक्रम के दौरान कुल छह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई। हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल और पैरालंपिक हाई जंप एथलीट प्रवीण कुमार को डिप्टी एसपी (DSP) के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी अजित सिंह और एथलेटिक्स खिलाड़ी सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया गया। इसके अलावा पैरालंपिक एथलीट प्रीतिपाल को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की जिम्मेदारी दी गई। रिंकू सिंह इस समारोह में भले शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्हें भी अहम पद सौंपा गया है।

IPL 2026 में KKR के उपकप्तान बने रिंकू

सरकारी नौकरी के अलावा रिंकू सिंह को आईपीएल में भी बड़ी भूमिका मिली है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें IPL 2026 के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। टीम की कमान एक बार फिर अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। फ्रेंचाइजी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए रिंकू को यह जिम्मेदारी दी है, ताकि वह आगे चलकर टीम का नेतृत्व संभाल सकें।

रिंकू सिंह पहले ही घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी का अनुभव दिखा चुके हैं। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ उन्हें एक लीडर के रूप में तैयार करना चाहता है। आने वाले समय में वह न सिर्फ आईपीएल बल्कि भारतीय टीम में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाते नजर आ सकते हैं।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे