रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, बोर्ड से अनुमति न मिलने पर स्टार तेज गेंदबाज बाहर!

RCB IPL 2026: IPL 2026 28 मार्च से शुरू हो रहा है, लेकिन RCB को झटका लगा है। जोश हेजलवुड पहले से चोटिल, अब एक और तेज गेंदबाज बाहर होने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है।

संजय सिंह बिष्ट

Nuwan Thushara Ruled Out: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और टूर्नामेंट से ठीक पहले टीमों की चिंता बढ़ गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पहले ही जोश हेजलवुड की चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर होने का झटका लगा था। अब खबरें आ रही हैं कि टीम के एक और तेज गेंदबाज भी IPL 2026 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

नुवान तुषारा को नहीं मिली अनुमति

RCB के इस दूसरे तेज गेंदबाज का नाम श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में नुवान तुषारा शुरुआती मैचों में खेलने के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। उन्होंने पहले भी RCB के लिए अच्छे प्रदर्शन किए हैं। लेकिन ESPNcricinfo की नई रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से IPL खेलने के लिए NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं मिल पाया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट करते हैं और उसके अनुसार ही NOC जारी करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि नुवान तुषारा जरूरी फिटनेस पॉइंट्स हासिल नहीं कर पाए और इसी वजह से उन्हें IPL 2026 के लिए अनुमति नहीं दी गई। यह RCB के गेंदबाजी संयोजन के लिए चिंता का कारण बन गया है।

जोश हेजलवुड की स्थिति

जोश हेजलवुड RCB के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे, लेकिन बाद में टीम में शामिल होंगे। पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे, लेकिन वे पहले ही भारत आ चुके हैं और SRH के अभ्यास में शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेजलवुड भी आज भारत पहुंच रहे हैं। वे RCB के कैंप का हिस्सा बनेंगे, हालांकि शुरुआत में कुछ मैच मिस करेंगे। इस दौरान टीम का गेंदबाजी विभाग कुछ मैचों तक संयमित रहेगा।

RCB का शुरुआती गेंदबाजी संयोजन

नुवान तुषारा और जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति में RCB के गेंदबाजी संयोजन पर सभी की नजरें रहेंगी। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव और जैकब डफी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाजी अटैक को संभालेंगे। ये खिलाड़ी 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में टीम की ओर से नई उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरेंगे।

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर