पीटी उषा ओसीए सदस्यों से मिलीं  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026 के आधिकारिक स्वागत समारोह में पहुंचीं पीटी उषा, OCA अध्यक्ष से की मुलाकात

Asian Games Welcome Reception: एशियन गेम्स 2026 के स्वागत समारोह में IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने OCA अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी से मुलाकात कर एशियाई खेलों के विकास पर चर्चा की।

सृष्टि मौर्य

PT Usha Meets Olympic Council Of Asia President: इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 के आधिकारिक स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी और ओसीए के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

सोशल मीडिया शेयर की तस्वीरें

पीटी उषा ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि आधिकारिक स्वागत समारोह में ओसीए अध्यक्ष और सदस्यों से मिलना शानदार रहा। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पूरे एशिया में खेलों के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

ये आधिकारिक स्वागत समारोह एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले आयोजित किया गया। एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शनिवार को पालोमा मिजुहो स्टेडियम में होगी। इस आयोजन में पूरे एशिया के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

OCA बैठक में हुई कई कार्यक्रमों पर चर्चा

एशियन गेम्स से पहले ओसीए अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी ने नागोया में 110वीं ओसीए एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता भी की। बैठक में आने वाले ओसीए कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा हुई। इनमें एशियन इंडोर और मार्शल आर्ट्स गेम्स रियाद 2026, एशियन बीच गेम्स सेबू 2028 और एशियन विंटर गेम्स अल्माटी 2029 शामिल हैं।

टेकबॉल और क्रिकेट में भारत का अभियान शुरू

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत का अभियान शुरू हो चुका है। टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ी क्विम्सी जोआकिम डिसूजा महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं। अब वो ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

भारत की नजर इस बार एशियन गेम्स में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर है। भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में रहा था, जहां भारतीय दल ने पहली बार एक संस्करण में 100 से ज्यादा मेडल जीते थे। भारत ने तब कुल 107 मेडल अपने नाम किए थे।

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत