पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
खेल

पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी लाखों की पुरस्कार राशि, जानें किसके खाते में आएंगे कितने रकम

पेरिस ओलंपिक 2024 का अंत हो चुका है। भारत के खाते में कुल 6 पदक आए हैं। मेडल लाने वाले इन खिलाड़ियों को सरकार की ओर से लाखों की पुरस्कार रााशि दी जाएगी। इसके अलावा सपोर्टिंग स्टाफ को भी पुरस्कार रााशि दिए जाने का ऐलान किया गया है।

शानू शर्मा

पेरिस: ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है। भारत के खाते में कुल 6 पदक आएं। जिसमें 4 व्यक्तिगत और 2 टीम ने मेडल जीते। छह पदकों में पांच कांस्य पदक और एक रजत पदक शामिल है। ओलंपिक में मेडल में जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मान के साथ पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

ओलंपिक में भारत का खाता खोलते हुए मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में एक और कांस्य पदक जीत गईं। वहीं स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइल 3पी इवेंट में कांस्य पदक जीता है।

भारत की ओर से नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इनके अलावा व्यक्तिगत रूप से अमन सेहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। वहीं भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

किसे मिलेंगे कितने पैसे 

इन सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय की ओर से खेल मंत्रालय मनु भाकर को 3 मिलियन रूपये यानी की 30 लाख रुपये दी जाएगी। वहीं सरबजोत सिंह को 2.25 मिलियन यानी की 22.5 लाख रुपये का इनाम मंत्रालय की ओर से दिया गया है।

भाला फेंकों में सिल्वर लाने वाले नीरज चोपड़ा और पहलवान अमन सेहरावत के लिए अभी तक कोई नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है। वहीं महाराष्ट्र के स्वप्निल कुसाले को महाराष्ट्र सरकार की की ओर से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा 10 मिलियन यानी की 1 करोड़ रुपये दिए जाने का ऐलान किया गया है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय हॉकी टीम के प्रत्योक खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं सहयोगी स्टाफों को 7.5 लाख रुपये का ऐलान किया गया है। ओडिशा सरकार ने डिफेंडर अमित रोहिदास के लिए 4 करोड़ रुपये और सहयोगी स्टाफों के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के एथलीटों को 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक