विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स) 
खेल

विनेश फोगाट का लंबा हुआ इंतजार, खेल पंचाट का अब इस दिन आएगा फैसला

पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग मुकाबले में अयोग्य करार दी गई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की सुनवाई पर फैसला फिर एक बार टल गया है। विनेश फोगाट की रजत पदक की मांग पर फैसला अब कुछ दिन बाद आएगा जिसका स्पष्टीकरण आईओए ने दिया है।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक में अब विनेश फोगाट का केस कुछ दिन और टल चुका है। जहां अब फैसले के लिए विनेश को और कुछ दिन का इंतजार करना होगा। क्योंकि CAS  कोर्ट ऑफ आर्बिटरेशन ऑफ स्पोर्ट ने अब फैसले को दो दिन और बढ़ा दिया है।

खेल पंचाट (CAS) का तदर्थ प्रभाग ओलंपिक महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य करार दी गई। खेल पंचाट भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की अपील पर विचार करने पर अभी कुछ और समय लेगा और इस मामले पर फैसला अब 13 अगस्त को सुनाया जाएगा।

मामले की सुनवाई शुक्रवार को समाप्त हुई जिसमें CAS ने विनेश की अपील स्वीकार कर ली थी। विनेश ने फाइनल मुकाबले की सुबह 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ अपील की थी। इस अपील पर फैसला पहले रविवार शाम सुनाया जाना था।

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा सिल्वर मेडल! जानें IOC प्रमुख ने क्या कहा

भारतीय ओलंपिक संघ ने पहले कहा था कि फैसला रविवार को आएगा, लेकिन फिर उसने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि परिणाम 13 अगस्त को ही पता चलेगा।

आईओए का बयान

आईओए के बयान में कहा गया, ‘‘सीएएस के तदर्थ प्रभाग ने विनेश फोगाट बनाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति मामले में एकमात्र मध्यस्थ माननीय डॉ. एनाबेले बेनेट को 13 अगस्त 2024 को शाम छह बजे तक फैसला देने का समय दिया है।''

इसमें कहा गया है, ‘‘मेरे द्वारा भेजे गए पिछले संचार में 11 अगस्त का संदर्भ सभी पक्षों को एकमात्र मध्यस्थ के समक्ष कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दिए गए समय से संबंधित था।''

संस्था ने ‘‘भ्रम और असुविधा'' के लिए माफी मांगी। पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह 11 अगस्त को है। विनेश की जगह फाइनल में क्यूबा की पहलवान युस्नेलिस गुजमान लोपेज उतरीं, जो सेमीफाइनल में उनसे हार गई थी।

भारतीय पहलवान ने अपनी अपील में लोपेज के साथ संयुक्त रजत पदक दिये जाने की मांग की है क्योंकि मंगलवार को अपने मुकाबलों के दौरान उनका वजन निर्धारित सीमा के अंदर था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक