-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Sachin Tendulkar Support Vinesh Phogat Silver Medal Demand Paris Olympics 2024
विनेश फोगाट के सपोर्ट में आए सचिन तेंदुलकर, कहा- वह हैं सिल्वर मेडल की हकदार
- Written By: मृणाल पाठक
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट को अयोग्य करार देने की आलोचना की है, साथ ही उन्हें रजत पदक का हकदार बताया।

सचिन तेंदुलकर और विनेश फोगट (सौजन्य:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद विनेश ने सिल्वर मेडल की मांग की है। ऐसे में अब हर कोई विनेश के समर्थन में खड़ा हो रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी विनेश को सिल्वर मेडल देने की मांग की है।
विनेश को पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग की स्पर्धा के स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन मापने के दौरान 100 ग्राम अधिक पाया गया जिससे उन्हें अयोग्य करार दिया गया। विनश ने इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट का दरवाजा खटखटाया है। तेंदुलकर ने कहा कि खेलों में नियमों पर समय-समय पर गौर किया जाना चाहिये।
#VineshPhogat #Paris2024 #Olympics @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/LKL4mFlLQq — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 9, 2024
उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हर खेल के कुछ नियम होते हैं और उन नियमों को संदर्भ में देखने की जरूरत है, शायद कभी-कभी उन पर दोबारा गौर भी किया जाना चाहिये।” उन्होंने लिखा, ‘‘विनेश फोगाट ने निष्पक्षता से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वजन के आधार पर उसकी अयोग्यता फाइनल से पहले हुई थी और ऐसे में उससे रजत पदक छीन लिया जाना तर्क और खेल की समझ से परे है।”
मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि अगर खिलाड़ी अनैतिक चीजों का इस्तेमाल करे तो उसे अयोग्य करना जायज है लेकिन विनेश के मामले में ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ में आता अगर किसी एथलीट को प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग जैसे नैतिक उल्लंघनों के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाता। उस स्थिति में, किसी भी पदक से सम्मानित न किया जाना और अंतिम स्थान पर रखा जाना उचित होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
लगान के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों उनके परिवार के दिल के करीब है यह फिल्म
‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
यह भी पढ़ें- अरशद नदीम पर होगी पैसों की बरसात, गोल्ड जीतने पर पंजाब सरकार देगी 10 करोड़ रुपये का इनाम
उन्होंने कहा, ‘‘विनेश ने शीर्ष दो में पहुंचने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। वह निश्चित रूप से रजत पदक की हकदार है।” तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम सभी खेल पंचाट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद और प्रार्थना करें कि विनेश को वह पहचान मिले जिसकी वह हकदार है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Sachin tendulkar support vinesh phogat silver medal demand paris olympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














