नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बड़ी बेटी अक्सा शादी के बंधन में बंध गई है। अक्सा की शादी नसीर नासिर (Naseer Nasir) नाम के शख्स के साथ शादी हुई। साल के अंत में शाहिद अफरीदी के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। एक तरफ उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी हुई। वहीं, दूसरी तरफ उन्हें पीसीबी (PCB) का चीफ सेलेक्टर भी बनाया गया है।
शाहिद अफरीदी की बड़ी बेटी अक्सा की शादी शुक्रवार (30 दिसंबर) को कराची में हुई। इस मौके पर उनके दूसरी बेटी के होने वाले शौहर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) भी मौजूद रहे।
शाहिद अफरीदी को 5 बेटियां हैं, जिनमें से अक्सा (Aqsa) सबसे बड़ी हैं। शादी में दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसीबीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहीन अफरीदी अपने होने वाले ससुर के साथ खड़े होकर निकाह की रस्में देख रहे हैं।
शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी का नाम अन्शा है, जिसका निकाह शाहीन अफरीदी से होना है। शाहीन और अन्शा (Ansha) की सगाई पिछले साल हुई थी। दोनों 10 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधेंगे। बता दें कि, शाहीन वर्तमान में पाकिस्तान के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं।