अरशद नदीम (सौजन्यः एक्स)  
खेल

अरशद नदीम को पंजाब सरकार ने तोहफे में दी कार, एक करोड़ रुपये देकर किया सम्मानित

ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम को हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक करोड़ रुपये और एक नयी कार से पुरस्कृत किया।

मृणाल पाठक

लाहौर: पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जिसके बाद से ही हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। ऐसे में अब पाकिस्तान ने भी उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्राइज मनी दी है। इतना ही नहीं उन्हें कार भी तोहफे में दी है।

दरअसल, ओलंपिक भाला फेंक चैंपियन अरशद नदीम को हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पंजाब सरकार ने मंगलवार को एक करोड़ रुपये और एक नयी कार से पुरस्कृत किया। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज जब नदीम और उसके परिवार से मिलने मियां चुन्नू स्थित उसके गांव गयी तो उन्होंने नदीम को नकद पुरस्कार और कार की चाबियां भेंट की।

उन्होंने कहा, ‘‘अरशद हर उस चीज का हकदार है जो उसे मिल रहा है क्योंकि वह देश के लिए बहुत खुशी और गौरव लेकर आया है।'' मुख्यमंत्री ने नदीम को जब 92.97 नंबर प्लेट वाली नयी कार की चाबियां सौंपी तब वहां उनके माता-पिता भी मौजूद थे। नदीम ने 92.97 मीटर की ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ पेरिस में स्वर्ण पदक जीता था।

मरियम नवाज के साथ आए ‘डिप्टी कमिश्नर' ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चेक और कार से जुड़ी कागजी कार्रवाई को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया क्योंकि वह नदीम से मिलना चाहती थी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने विशेष नंबर प्लेट के लिए भी आदेश दिये थे।''

लाहौर वापस जाने से पहले मरियम ने नदीम के कोच सलमान इकबाल बट को 50 लाख रुपये का चेक भी दिया। नदीम ने ओलंपिक में पाकिस्तान के स्वर्ण पदक के 40 साल के सूखे को खत्म किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में अरशद नदीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने 92.97 मीटर दूर भाला फेंक कर इतिहास रचा है। इस खेल में ही भारत के स्टार खिलाड़ी नीरच चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों ही काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी