आतंकवादी के साथ ओलंपिक विनर अरशद नदीम? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो मुकाबले में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को हराकर गोल्ड जीता था। उनकी कहानी काफी सुर्खियां बटोर रही थी। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।
लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकी के साथ अरशद नदीम
अरशद नदीम (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवभारत डेस्क: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो मुकाबले में गोल्ड जीतकर पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम ने काफी सुर्खीयां बटोरी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा को हरा दिया। नीरज चोपड़ा की मां ने नदीम को भी अपना बेटा बताया था। इसके बाद उनके कामयाबी की कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो नदीम के पक्ष में नहीं बल्कि उनके खिलाफ है। इस वीडियो के वायरल होते ही वो एक विवाद में घिर गए हैं। इस वीडियो में अरशद पाकिस्तान के कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा  के साथ नजर आ रहे हैं। लोगों ने इस वायरल वीडियो पर चिंता जताते हुए काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है।

एक नया वीडियो वायरल 

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम का नाम ना केवल पाकिस्तान में बल्कि पूरे विश्व में हुआ। पाकिस्तान के नेताओं से लेकर अभिनेताओं ने उनकी तारिफ की। पाकिस्तान पहुंचने के बाद उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें मियां चन्नु गांव के लोग उनका स्वागत करते नजर आ रहे थें। गांव वालों में खुशी की लहर थी। उनके जीत का जश्न मनाया जा रहा था। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जश्न तो है लेकिन आतंकियों के साथ है।

वीडियो में लश्कर का आतंकी हारिस डार

वायरल हो रहे वीडियो में अरशद के बगल में लश्कर का आतंकी हारिस डार नजर आ रहा है। दोनों काफी अच्छे से एक दूसरे बात करते नजर आ रहे हैं। हारिस डार अरशद से कहता नजर आ रहा है कि आपने पाकिस्तान का नाम रोशन कर दिया। साथ ही वो कहता है कि अब वो खुद पाकिस्तान के अलग-अलग जगहों पर ऐसे मैच करवाएंगे। क्रिकेट और हॉकी से भी अलग गेम खेला जाएगा। जिसपर आसपास के लोग ताली बजाते नजर आ रहे हैं।

लोगों का फूंटा गुस्सा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने गुस्सा जताते हुए प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने भारतीय प्रशंसकों पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा भारतीय इतने मूर्ख हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा को नहीं समझ पाते, भारतीय भेड़ों की तरह हैं, जो भोजन पाकर खुश रहते हैं, जब तक कि वे मारे न जाएँ, तब तक चरते रहते हैं!

वहीं दूसरे यूजर ने नीरज चोपड़ा की मां द्वारा दिए गए कमेंट की आलोचना करते हुए लिखता है, नीरज चोपड़ा और आपकी माँ कहती है कि वह मेरा बेटा भी है। यह भयानक बयान था। आपका गर्व उन आतंकवादियों पर नहीं है क्योंकि उनके कारण सेना के लोगों सहित बहुत से लोग मारे जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com