नोवाक जोकोविच (फोटो- IANS) 
खेल

नोवाक जोकोविच का बड़ा कदम, सिनसिनाटी ओपन से नाम लिया वापस, आयोजकों ने की पुष्टि

Novak Djokovic withdraws from Cincinnati Open: नोवाक जोकोविच ने सनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापस लेने की जानकारी टूर्नामेंट के आयोजकों ने दी।

संजय सिंह बिष्ट

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने सनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम विजेता व विश्व में छठे नंबर के खिलाड़ी के इस फैसले के बाद फैंस हैरान हैं। फिलहाल टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की जानकारी टूर्नामेंट के आयोजकों ने दी। जानकारी के मुताबिक 38 साल के सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने गैर-चिकित्सीय कारणों के चलते टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि जोकोविच ने कमर की चोट का हवाला देते हुए टोरंटो में कैनेडियन मास्टर्स से हटने का फैसला किया था। इसके अलावा जोकोविच ने लगातार दूसरी बार एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट से भी बाहर रहने का फैसला किया था। एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के अनुसार, तीन बार के चैंपियन का एटीपी मास्टर्स 1000 में 45-12 का टूर्नामेंट रिकॉर्ड है। इस आयोजन में अपनी सबसे हालिया उपस्थिति में, उन्होंने 2023 के एक शानदार फाइनल में कार्लोस अल्काराज को 5-7, 7-6(7), 7-6(4) से हराकर जीत हासिल की थी।

25वें ग्रैंड स्लैम की तलाश में हैं नोवाक जोकोविच

जोकोविच का इस सीजन में रिकॉर्ड 26-9 है, इसी साल उन्होंने मई में जिनेवा में अपना 100वां टूर-स्तरीय खिताब जीता था। उस जीत के बाद से उन्होंने सिर्फ दो इवेंट खेले हैं। वह फ्रेंच ओपन और विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे, लेकिन दोनों ही मेजर टूर्नामेंट में जैनिक सिनर से हार गए। जोकोविच का अगला मुकाबला यूएस ओपन में होगा, जहां मुख्य ड्रॉ मुकाबले 24 अगस्त से शुरू होंगे। वह अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं, जो पुरुष और महिला एकल में मिलाकर एक सर्वकालिक रिकॉर्ड स्थापित करेगा, और महिला वर्ग में मार्गरेट कोर्ट के वर्तमान रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा।

इस बीच, जैनिक सिनर सिनसिनाटी ओपन पहुंच गए हैं, जहां उनका लक्ष्य ओहायो में होने वाले एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट में अपने खिताब का बचाव करना होगा। 23 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी 2025 में अपनी पहली मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतने की कोशिश में हैं। इस आयोजन में सिनर के साथ अलेक्जेंडर ज्वेरेव, टेलर फ्रिट्ज और कार्लोस अल्काराज भी शामिल होंगे, जो विंबलडन फाइनल में सिनर से हार गए थे।

सिनसिनाटी ओपन गुरुवार से शुरू हो रहा है और 2025 में एक बड़े बदलाव से गुजरा है। यह अब दो हफ्ते का, 96 खिलाड़ियों वाला इवेंट बन गया है, जो 260 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कैंपस नवीनीकरण के साथ हो रहा है। इस विस्तार का मकसद नए कोर्ट जोड़कर खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों के अनुभव को बेहतर बनाना है। फाइनल 18 अगस्त को खेला जाएगा।

एजेंसी इनपुट के साथ

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम