नोवाक जोकोविच (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

नोवाक जोकोविच ने कोर्ट पर उतरते ही बनाया एक खास रिकॉर्ड, ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में कोर्ट पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड बना लिया। नोवाक जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: टेनिस के सबसे सफल खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में कोर्ट पर उतरते ही एक खास रिकॉर्ड बना लिया। नोवाक जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। जोकोविच ने चारों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स में 430 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। जो अब तक का नया रिकॉर्ड है।

जोकोविच ने यह उपलब्धि रोजर फेडरर को पछाड़ते हुए हासिल की। रोजर फेडरर ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट्स में कुल 429 मैच ही खेले हैं। वहीं नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में ही फेडरर की बराबरी कर ली थी। आज कोर्ट पर उतरते ही उन्होंने यह उपलब्धि भी हासिल कर ली। जोकोविच ने दूसरे दौर में पुर्तगाल के क्वालीफायर जेमी फरिया को 6-1, 6-7 (4), 6-3, 6-2 से हराया।

जोकोविच अब ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिताओं में 379 मैच जीत चुके हैं जबकि 51 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जोकोविच ने मैच के बाद कहा कि ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट हमारे खेल के मजबूत स्तंभ हैं। इस खेल के इतिहास में वह बहुत मायने रखते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि आज एक और रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा।

जोकोविच का अगला मुकाबला चेक गणराज्य के टॉमस माचैक से होगा। तीसरे दौर में दोनों आमने-सामने होंगे। चेक गणराज्य के टॉमस माचैक ने बुधवार को रीली ओपेल्का के खिलाफ 3-6, 7-6(1), 6-7(5), 7-6(4), 6-4 से जीत दर्ज की थी। इस जोड़ी ने 2023 और 2024 में दो पिछली लेक्सस एटीपी हेड टू हेड मीटिंग्स में जीत दर्ज की थी, जिसमें माचैक ने पिछले साल जिनेवा सेमीफाइनल में अपना सबसे हालिया मुकाबला जीता था। पिछले दोनों मुकाबलों में तीन सेट तक चले, जिसमें जोकोविच ने दुबई में अपना पहला मुकाबला निर्णायक टाई-ब्रेक में जीता था।

100वें खिताब पर है नोवाक जोकोविच की नजरें

नोवाक जोकोविच के नाम पर 24 ग्रैंड स्लैम सहित कुल 99 खिताब दर्ज हैं और वह यहां अपने खिताबों का शतक पूरा करने का प्रयास करेंगे। जोकोविच ओपन युग में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने की कोशिश में हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल केन रोजवेल के नाम है, जिन्होंने 1972 में 37 साल और 62 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। जोकोविच का उम्र 37 साल 7 महीने के आसपास है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत