सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

साइना नेहवाल या सानिया मिर्जा, कौन है ज्यादा धनवान? दोनों का हो चुका है तलाक

साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ तलाक के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी उनके एक्स पति शोएब मलिक के साथ व्यक्तिगत कारणों के चलते तलाक हो गया था।

संजय सिंह बिष्ट

खेल जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि पूर्व बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ तलाक हो गया है। साइना नेहवाल ने पूर्व पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी के 7 साल के बाद ये बड़ा फैसला लिया। दोनों के फैंस इस खबर को जानकर काफी हैरान हैं, क्योंकि कभी इनके बीच मनमुटाव की खबरें देखने को नहीं मिला। ऐसे में इन दोनों के फैंस के लिए ये दंग करने वाली खबर है।

इससे पहले भारत की पूर्व टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा का भी पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ तलाक हो गया था। टेनिस ने सानिया ने भी भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। वहीं, साइना नेहवाल का तलाक का मामला नया है। ये दोनों महिला खिलाड़ी अब अपनी शादी तोड़ चुकी हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि दोनों में से आखिर कौन ज्यादा संपत्ती की मालकिन हैं।

सानिया और साइना में कौन हैं ज्यादा संपत्ती की मालकिन?

कई बार खेल प्रेमी साइना नेहवाल और सानिया मिर्जा के नाम, खेल और संपत्ति को लेकर काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल तलाक के कारण चर्चा में बनी हैं। बात करें अगर उनके नेटवर्थ की तो करीब 36 करोड़ रुपये तक आंकी गई है। जहां पर उनकी 6 करोड़ के करीब सैलरी है। इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं।

सानिया मिर्जा टेनिस की दुनिया का जाना पहचाना नाम है। वो अपने खेल के अलावा रिश्तों के लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। इसके पीछे का कारण उनके पूर्व पति शोएब मलिक हैं। यदि बात करें उनके कुल नेटवर्थ की तो 200 करोड़ के करीब बताई जाती है। अब उनकी कमाई का प्रमुख जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है। यहां से सानिया तगड़ी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सानिया की सैलरी 6 करोड़ के अधिक है।

कमाई के मामले में पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल से आगे हैं। भारत में दोनों खिलाड़ियों को काफी सम्मान मिलता है। इन दोनों ने खेल के जरिए अपनी अगल पहचान बनाई है। इन दोनों खिलाडियों ने हैदराबाद से अपने खेल करियर की शुरुआत की है। एक तरफ सानिया मिर्जा का जन्म मुंबई में तो साइना नेहवाल का जन्म हरियाणा में हुआ था।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त