नीरज चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

Doha Diamond League: नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर, श्रीलंका के रुमेश पथिरगे बने विजेता

Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया।

संजय सिंह बिष्ट

Neeraj Chopra in Doha Diamond League: दोहा के सुहैन बिन हमाद स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शीर्ष तीन में जगह बनाने से चूक गए। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर रहे।

हालांकि, नीरज के लिए राहत की बात यह रही कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। प्रतियोगिता में श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने 88.68 मीटर का थ्रो कर पहला स्थान हासिल किया और खिताब अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड के लिए फेंका 85.69 मीटर का थ्रो

चोट से वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा का सीजन का यह पहला डायमंड लीग इवेंट था। उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो किया। इस थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी जगह पक्की हो गई। कॉमनवेल्थ में जगह पक्की करने के लिए 82.61 मीटर का ही थ्रो जरूरी था। नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड में 85.69 मीटर का थ्रो किया। इस प्रयास के बाद वह टॉप-3 में आ गए थे।

फिर पहले स्थान पर कुछ यूं बनाई जगह

तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद नीरज चोपड़ा तीसरे स्थान पर थे। पहले स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (86.38 मीटर), दूसरे स्थान पर अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (85.99 मीटर) और तीसरे स्थान पर नीरज चोपड़ा (85.69 मीटर) थे। नीरज चोपड़ा अपने चौथे प्रयास में 83.45 मीटर का थ्रो फेंक पाए। इस प्रयास के बाद वह टॉप-3 से बाहर हो गए थे। चौथे प्रयास में श्रीलंका के जेवलिन स्टार रुमेश पथिरगे 88.68 मीटर का थ्रो फेंककर सीधे पहले स्थान पर जगह बना ली थी।

नीरज चोपड़ा का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा था। नीरज आखिरी राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। सूची पर नजर डालें तो रुमेश पथिरगे (88.68 मीटर) पहले, एंडरसन पीटर्स (86.38 मीटर) दूसरे, कर्टिस थॉम्पसन (85.99 मीटर) तीसरे, और नीरज चोपड़ा (85.69 मीटर) चौथे स्थान पर रहे। आर्टुर फेल्फनर (83.62 मीटर) पांचवें और जूलियस येगो (82.22 मीटर) छठे स्थान पर रहे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला