-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Commonwealth Games 2026 India Athletics Team Announced Neeraj Chopra
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 32 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान, नीरज चोपड़ा के सामने रखी गई यह बड़ी शर्त
- Written By: अनन्या तिवारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा हो गई है। नीरज चोपड़ा सहित 32 खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन स्टार खिलाड़ियों के लिए कुछ खास शर्तें भी जोड़ी गई हैं।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए टीम का ऐलान (कांसेप्ट फोटो)
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत की 32-सदस्यीय दमदार एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी है। इस फाइनल लिस्ट में देश के 22 पुरुष और 10 महिला एथलीट्स को तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए चुना गया है। इस टीम में सबसे बड़ा नाम भारत के गौरव, ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा का है। हालांकि, नीरज चोपड़ा का ग्लासगो जाना अभी पूरी तरह पक्का नहीं है, क्योंकि उनका खेलना एक खास शर्त पर निर्भर करेगा।
नीरज चोपड़ा और सेल्वा प्रभु के सामने क्या है शर्त?
इस बार टीम चयन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और बेहतरीन ट्रिपल जम्पर सेल्वा प्रभु का ‘सशर्त’ चयन होना है। दरअसल, इन दोनों ही धाकड़ खिलाड़ियों ने फेडरेशन से अनुरोध किया है कि गेम्स की शुरुआत से ठीक पहले वे जो परफॉर्मेंस देंगे, उसे आधार मानकर ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाए। फेडरेशन भी उनकी इस बात को मान गया है और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी भागीदारी की आखिरी पुष्टि इन दोनों के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा करने के बाद ही की जाएगी।
पुरुष वर्ग में इन स्टार्स पर टिकी होंगी नजरें
पुरुषों के जंप और थ्रो इवेंट्स में भारत ने अपने सबसे मजबूत खिलाड़ियों को मैदान में उतारा है। टीम में एम. श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर, तजिंदरपाल सिंह तूर, प्रवीण चित्रवेल और रोहित यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनसे देश को मेडल की पूरी उम्मीद होगी। वहीं, दौड़ (ट्रैक इवेंट्स) की बात करें तो गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर और गुलवीर सिंह जैसे रफ्तार के सौदागर स्प्रिंट और लंबी दूरी की रेस में भारत की तरफ से अपनी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 15 करोड़ की खेल परियोजना अधूरी, दो साल बाद भी नहीं बना सिंथेटिक ट्रैक
Amravati News: अमरावती के तिवसा को मिली बड़ी सौगात, 4 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक इनडोर स्टेडियम
36 साल बाद जूनियर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारतीय, पुणे के अर्णव पापरकर ने रचा इतिहास
India Sports Deal: पीएम मोदी ने मेलबर्न में अल्बनीज के साथ लॉन्च किया नया खेल रोडमैप
महिला वर्ग और मिक्स्ड रिले टीम भी तैयार
महिलाओं की बात करें तो एंड्योरेंस यानी लंबी रेस के इवेंट्स में पारुल चौधरी भारतीय टीम का सबसे मुख्य और बड़ा चेहरा होने वाली हैं। इसके अलावा थ्रोइंग इवेंट्स में मनप्रीत कौर, सीमा और निधि रानी भारत की उम्मीदों की कमान संभालेंगी, जबकि रवीना और प्रियंका को 10,000 मीटर रेस वॉक के लिए टीम में शामिल किया गया है। इन सबके साथ ही मेडल पक्का करने के लिए विशाल टी.के., राजेश रमेश, अंसा बाबू, रशदीप कौर और नीरू पाठक को मिलाकर एक मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले पूल टीम भी तैयार की गई है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए पूरी भारतीय टीम इस प्रकार है:–
1-पुरुष एथलीट्स
दौड़ और बाधा दौड़: गुरिंदरवीर सिंह (100 मीटर), अनिमेष कुजूर (200 मीटर), गुलवीर सिंह (5,000 मीटर और 10,000 मीटर), तेजस अशोक शिर्से (110 मीटर बाधा दौड़), यशस पी (400 मीटर बाधा दौड़), संतोष कुमार तमिलरासन (400 मीटर बाधा दौड़)।
जंप और पोल वॉल्ट: सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), आदर्श राम जे (ऊंची कूद), देव मीणा (पोल वॉल्ट), कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), एम. श्रीशंकर (लंबी कूद), लोकेश सत्यनाथन (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप), सेल्वा प्रभु (ट्रिपल जंप – प्रदर्शन पर निर्भर)।
थ्रो और डेकाथलॉन: समरदीप सिंह गिल (शॉट पुट), तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), नीरज चोपड़ा (भाला फेंक – प्रदर्शन पर निर्भर), रोहित यादव (भाला फेंक), यश वीर सिंह (भाला फेंक), तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन और ऊंची कूद)।
2-महिला एथलीट्स
पारुल चौधरी (3,000 मीटर स्टीपलचेज और 5,000 मीटर), पूजा (ऊंची कूद), मनप्रीत कौर (शॉट पुट), सीमा (डिस्कस थ्रो), निधि रानी (डिस्कस थ्रो), रवीना (10,000 मीटर रेस वॉक), प्रियंका (10,000 मीटर रेस वॉक)।
मिक्स्ड रिले पूल (4×400 मीटर):
विशाल टी.के., राजेश रमेश, अंसा बाबू, रशदीप कौर और नीरू पाठक।
Commonwealth games 2026 india athletics team announced neeraj chopra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














