लवलीना बोरगोहेन का बर्थडे सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
खेल

लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल के साथ काटा बर्थडे केक, सेलिब्रेशन के VIDEO ने जीता भारतीयों का दिल

Lovlina Borgohain Birthday: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद लवलीना बोरगोहेन ने साथी एथलीटों संग अपना 29वां जन्मदिन मनाया। केक काटने का VIDEO तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिया जैस

Asian Games Champion Lovlina Gold: जापान में एशियन गेम्स में अपने बर्थडे के दिन बॉक्सिंग चैंपियन लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। लवलीना बोरगोहेन ने अपने गोल्ड मेडल के साथ बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेट किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह की मौजूदगी में साथी एथलीटों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

गोल्ड मेडल जीतकर क्या बोली लवलीना?

एशियन गेम्स में महिलाओं की 75 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन ने कहा कि उन्होंने खुद को जन्मदिन का तोहफा दिया है। लवलीना ने जीत के बाद अपनी खुशी के बारे में बताते हुए कहा, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि मैं अपने जन्मदिन पर खुद को इतना बड़ा तोहफा दे पाई। इसलिए, यह मेरे लिए बहुत खास पल है। ग्लासगो के बाद मैंने ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीता था। उसके बाद, हां, मेरा बस एक ही मकसद था कि मुझे मेडल का रंग बदलना है। लेकिन ग्लासगो में भी जो मेडल मुझे मिला, उससे मेरा मेडल टैली पूरा हो गया था, जो मेरे लिए बहुत खास था। क्योंकि यह मेरा दूसरा एशियन गेम्स है और उसके बाद गोल्ड मेडल जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।"

पूरा देश मना रहा जश्न

बॉक्सिंग चैंपियन लवलीना का यह गोल्ड मेडल सिर्फ वे अकेली सेलिब्रेट नहीं कर रही हैं। उनकी यह जीत पूरा देश सेलिब्रेट कर रहा है। साथ ही उनके जन्मदिन ने इस दिन को बेहद खास बना दिया है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें खूब बधाई मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें कभी न भूलने वाले बर्थडे की शुभकामनाएं दी और उनकी मेहनत और जीत की खूब प्रशंसा की है।

BFI प्रेसिडेंट ने गोल्ड और बर्थडे की बधाई दी

लवलीना की जीत और साथ ही बर्थडे पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने बधाई दी है। अजय सिंह ने लवलीना की जीत पर खुशी का इजहार करते हुए कहा, "यह बहुत मुश्किल मैच था। मैं बहुत खुश हूं। यह सच में एक ऐतिहासिक जीत है। लवलीना दो एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं। मुझे उन पर बहुत, बहुत गर्व है। उन्होंने आज इतने शानदार रणनीतिक अंदाज में बॉक्सिंग की कि उसे देखना बहुत अच्छा लगा। वह आज पूरे देश की लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी रोल मॉडल हैं।"

लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड

लवलीना बोरगोहेन ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता। पिछली बार भी लवलीना एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। इस बार लवलीना ने धैर्य और आक्रामकता के साथ चीनी मुक्केबाज को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स में मैरी कॉम के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं। लवलीना के लिए यह एक ऐतिहासिक डबल है। वह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की तरफ से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं।

मैरी कॉम भी कर चुकी कारनामा

इससे पहले, मैरी कॉम एशियन गेम्स बॉक्सिंग में 2 मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं। उन्होंने 2014 और 2010 में क्रमशः एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लवलीना बोरगोहेन शुक्रवार को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में इस गोल्ड मेडल ने उनका जन्मदिन हमेशा के लिए यादगार बना लिया है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित