Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर रचा इतिहास

Indian Women's Team Archery Recurve Event Finals: एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए आर्चरी रिकर्व इवेंट के फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
Indian women's archery team won gold medal
भारत ने तीरंदाजी के फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर जीता गोल्ड मेडल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Indian Women's Team Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने आज यानी शुक्रवार 2 अक्टूबर को तीरंदाजी के फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने रिकर्व के फाइनल में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया।

इस टीम में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम शामिल रही। भारत का मौजूदा सीजन के तीरंदाजी में ये चौथा गोल्ड मिला है। भारत ने अब तक एशियन गेम्स 2026 में 11वां गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

Indian women's archery team won gold medal
चीन को हराकर भारत की बेटियों ने जीता गोल्ड, चिकिता-प्रितिका-ज्योति का कमाल, विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

भारतीय महिला टीम की शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि, भारत ने तीरंदाजी के फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। इस मुकाबले में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुकाबला अपने नाम किया।

17 साल की कुमकुम मोहोद ने दबाव में बेहतरीन निशाने लगाए और अहम मौकों पर 10 अंक हासिल किए। अंकिता भगत ने भी अनुभव का इस्तेमाल करते हुए टीम को संभाला। कीर्ति पर दबाव दिखा, लेकिन बाकी दोनों तीरंदाजों ने इसकी भरपाई की।

आर्चरी में भारत का पहला गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में आर्चरी के इतिहास में भारत का किसी भी स्तर पर ये पहला ही गोल्ड मेडल है। हालांकि, इससे पहले भारत ने रिकर्व में 2 सिल्वर मेडल पुरुषों की कैटेगरी में जीते थे। मगर महिलाओं ने पहली बार न सिर्फ फाइनल में एंट्री की, बल्कि उसे जीतकर इतिहास रच दिया।

टीम की अनुभवी तीरंदाज अंकिता के लिए ये मेडल इसलिए भी खास है क्योंकि वो 2022 गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं।

Indian women's archery team won gold medal
IND vs PAK Hockey: भारत ने पाकिस्तान को हराया, एशियन गेम्स फाइनल में एंट्री

साउथ कोरिया की हार किसी सदमें से कम नहीं

एशियन गेम्स 2026 में साउथ कोरिया का यह हार किसी सदमे से कम नहीं है क्योंकि रिकर्व उसका दबदबा सिर्फ एशियन गेम्स में ही नहीं बल्कि ओलंपिक गेम्स तक भी है।

गौरतलब है कि, एशियन गेम्स में तो महिला तीरंदाजी में उन्हें आखिरी शिकस्त 1994 में मिली थी. उसके बाद 1998 से 2022 तक वो लगातार गोल्ड मेडलिस्ट ही रहे। इसने भारत के लिए ओलंपिक गेम्स 2028 में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com