लियोनेल मेसी (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेसी, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस ने किया जोरदार स्वागत; देखें VIDEO

Lionel Messi: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी तीन दिवसीय भारत दौरे पर कोलकाता पहुंचे। फैंस ने जोरदार स्वागत किया। मेसी स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण और प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Lionel Messi Reached Kolkata: दिग्गज फुटबॉलर और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी तीन दिसवीय भारत दौरे पर है। मेसी शनिवार को कड़ाके के ठंड में सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर उनका फैंस ने जोरदार स्वागत किया। फैंस मेसी को देखने के लिए हजारों के तदाद में मौजूद रहे।

फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के भारत आने से उनके प्रशंसक बहुत उत्साहित नजर आए। मेसी तड़के 3.23 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे और टर्मिनल से बाहर निकलते ही होटल के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट और रास्ते में तैनात उनके प्रशंसकों ने फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे और मेसी-मेसी के नारे लगाए।

एक फैन ने आईएएनएस को बताया, "मैं उन्हें साफ-साफ नहीं देख पाया, लेकिन हां, मुझे पता है कि वह हम सभी को देख रहे थे। हमारे दिलों में जो एक्साइटमेंट है, उसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।" वहीं एक दूसरे फैन ने बताया कि 2008 में, जब डिएगो माराडोना आए थे, तो पूरा वीआईपी बाईपास खचाखच भरा हुआ था, और आज भी वैसा ही है क्योंकि फुटबॉल के दूसरे भगवान लियोनेल मेसी आ रहे हैं।

चार बड़े शहरों का दौरा करेंगे मेसी

जीओएटी इंडिया टूर 2025 के आयोजक शताद्रु दत्ता ने कहा, "मेसी पहली बार, वह अपनी प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे; यह एक महत्वपूर्ण पल है। उद्घाटन वर्चुअली होगा।" अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी का भारत दौरा तीन दिन (13 से 15 दिसंबर) का है। इस दौरान वे भारत के चार बड़े शहरों में जाएंगे साथ ही एक मैत्री मैच में भी शामिल होंगे।

स्टैच्यू का करेंगे अनावरण

शनिवार को सुबह से उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन शुरू होगा। इसके बाद उनके 70 फुट लंबे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण होगा। इसके बाद मेसी युवा भारती क्रीड़ांगन जाएंगे। उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मौजूद रह सकते हैं। कोलकाता में मेसी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे। आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपए तक है।

2 बजे हैदराबाद के लिए मेसी होंगे रवाना

इसके बाद दोपहर 2 बजे मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह एक प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि पिछली बार मेसी 2011 में भारत आए थे।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब