नाहिद अली चौधरी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

J&K के नाहिद अली का वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा, 2 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया देश का मान

World Arnis Championship: जम्मू-कश्मीर के नाहिद अली चौधरी ने 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

सृष्टि मौर्य

Nahid Ali Wins 2 Gold 1 Bronze World Arnis Championship: जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी नाहिद अली चौधरी ने वर्ल्ड एस्क्रीमा काली आर्निस फेडरेशन की ओर से आयोजित 18वीं वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। नाहिद ने तीन अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया और अपने दमदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।

कैसा रहा नाहिद का खेल प्रदर्शन?

नाहिद ने बताया कि पहले इवेंट में उन्होंने फिलीपींस, अमेरिका और थाईलैंड के खिलाड़ियों को हराया। दूसरे इवेंट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। तीसरे इवेंट में भी उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और दो गोल्ड के साथ एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अपनी इस सफलता का श्रेय नाहिद ने अपने माता-पिता और कोच अमन वर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और कोच के समर्थन की वजह से ही वो इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। नाहिद ने कहा कि वो आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगे और देश के लिए और गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगे।

क्या बोलीं निशाद की मां?

नाहिद की मां निशाद बीवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उस पर गर्व है। उन्होंने बताया कि नाहिद को बचपन से ही खेलों में खास दिलचस्पी रही है और वह अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अक्सर दो-तीन गोल्ड मेडल जीतकर लौटता था। उन्होंने कहा कि जहां उनके पति देश की सेवा कर रहे हैं, वहीं उनका बेटा देश के लिए मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन कर रहा है।

नाहिद के बड़े भाई हमीद चौधरी ने भी उनकी सफलता को पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि नाहिद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर पूरे इलाके का मान बढ़ाया है।

युवाओं को दिया खास संदेश

नाहिद ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

अर्निस मार्शल आर्ट से जुड़ा एक खेल है, जिसमें लाठी या डंडे, चाकू और बिना हथियार के आत्मरक्षा और लड़ने की तकनीकों का प्रदर्शन किया जाता है। नाहिद की इस उपलब्धि ने जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ देश के खेल जगत में भी नई उम्मीद जगाई है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज