Lanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब

Galle Gallants 1st LPL Win: लंका प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में गॉल गैलेंट ने शानदार प्रदर्शन देते हुए जाफना किंग्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
Lanka Premier League 2026: Galle Gallants make history with a devastating bowling performance
गॉल गैलेंट की ऐतिहासिक जीत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Galle Gallants Win Maiden Lanka Premier League 2026 Title: गॉल गैलेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाफना किंग्स को पांच विकेट से हराकर पहली बार लंका प्रीमियर लीग 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। कोलंबो में खेले गए फाइनल में गॉल के गेंदबाजों ने जाफना के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को सिर्फ 123 रन पर रोक दिया। इसके बाद गॉल ने 25 गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजों दमदार प्रदर्शन

गॉल की जीत की नींव चरिथ असलंका और ईशान मलिंगा ने रखी। दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लेकर जाफना के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। थारिंदु रत्नायके ने भी दो विकेट हासिल किए। जाफना की ओर से कामिल मिशारा ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि चामिंदु विक्रमसिंघे ने 16 गेंदों पर 25 रन की तेज पारी खेली।

कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज?

ईशान मलिंगा के तीन विकेट उनके लिए खास रहे। इस प्रदर्शन के साथ वो पूरे टूर्नामेंट में 17 विकेट लेकर एलपीएल 2026 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने पूरे सीजन में 9.32 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए कप्तान चरिथ असलंका को फाइनल मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि जाफना के कामिल मिशारा पूरे सीजन में 411 रन बनाने के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने।

टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गॉल गैलेंट की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और सैम हार्पर पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद टॉम रोजर्स ने पारी संभाली और 27 गेंदों पर 34 रन बनाए। हालांकि, नौवें ओवर में शाकिब अल हसन ने लगातार दो विकेट लेकर जाफना की वापसी की उम्मीद जगा दी। उन्होंने पहले रोजर्स और फिर दिनुरा कलुपहाना को आउट किया।

कलुपहाना ने 19 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके बाद चमिका करुणारत्ने भी पवेलियन लौट गए, लेकिन गॉल के बल्लेबाजों ने दबाव में धैर्य बनाए रखा। दासुन शनाका और सहान अराचिगे ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

Lanka Premier League 2026: Galle Gallants make history with a devastating bowling performance
ब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि

गॉल गैलेंट की ऐतिहासिक जीत

कप्तान दासुन शनाका ने अंत में मात्र 9 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेलकर मैच को बेहद रोमांचक अंदाज में खत्म किया। गॉल गैलेंट ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और जाफना किंग्स को 25 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ गॉल गैलेंट ने एलपीएल इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com