यानिक सिनर (फोटो-सोशल मीडिया)  
खेल

यानिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब किया अपने नाम, फाइनल मुकाबले में जिरी लेहेका को दिया करारी शिकस्त

Miami Open: इटली के यानिक सिनर ने मियामी ओपन जीतकर सनशाइन डबल पूरा किया। फाइनल में जिरी लेहेका को हराया और बिना सेट गंवाए यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

Jannik Sinner: इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने मियामी ओपन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही सिनर ने 'सनशाइन डबल' भी पूरा किया।

यानिक सिनर फाइनल में जिरी लेहेका को 6-4, 6-4 से हराकर 2017 में रोजर फेडरर के बाद एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, सिनर दोनों इवेंट्स में एक भी सेट गंवाए बिना यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

24 साल के सिनर ने अपने करियर में पहली बार इंडियन वेल्स जीता और ‘सनशाइन डबल’ जीतने वाले आठवें पुरुष खिलाड़ी बने। नोवाक जोकोविच और फेडरर ने कई मौकों पर यह उपलब्धि हासिल की है। जिम कूरियर (1991), माइकल चांग (1992), पीट सम्प्रास (1994), मार्सेलो रियोस (1998), आंद्रे अगासी (2001), रोजर फेडरर (2005-06) और नोवाक जोकोविच (2011, 2014-16) वो खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने सिनर से पहले सनशाइन डबल पूरा किया है।

यानिक सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 34 सेट जीतकर अपना शानदार रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल के पेरिस मास्टर्स की शुरुआत से जारी है। एटीपी विन/लॉस इंडेक्स के मुताबिक, इस सीजन में उनका रिकॉर्ड 19-2 हो गया है।

जीत के बाद सिनर ने क्या कहा?

इस खास उपलब्धि को हासिल करने के बाद सिनर ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी (जीतने) नहीं सोचा होगा, क्योंकि इसे हासिल करना मुश्किल है। मैं अपनी इस उपलब्धि से बेहद खुश हूं।"

आर्यना सबालेंका ने जीता महिला मियामी ओपन का खिताब

शनिवार को महिला मियामी ओपन का खिताब आर्यना सबालेंका ने जीता। उन्होंने भी सिनर की तरह अपना 'सनशाइन डबल' पूरा किया। यह महज चौथी बार है जब एटीपी खिलाड़ी और डब्ल्यूटीए खिलाड़ी ने एक ही साल में सनशाइन डबल पूरा किया है। सबसे पहली बार यह कारनामा साल 1994 में हुआ था। सैम्प्रास और स्टेफी ग्राफ ने इंडियन वेल्स और मियामी ओपन में जीत हासिल की थी।

वहीं, 2005 में फेडरर और किम क्लिस्टर्स ने यह खास उपलब्धि हासिल की थी, जबकि 2016 में जोकोविच और विक्टोरिया अजारेंका ने 'सनशाइन डबल' पूरा किया था। एटीपी रैंकिंग में सिनर अब कार्लोस अल्काराज से 1,190 प्वाइंट पीछे हैं। दूसरी ओर, 24 वर्षीय लेहेका अपने करियर के पहले एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में पहुंचे थे।

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

US Tariff Bill: अमेरिकी टैरिफ बिल पर भारत का करारा जवाब, कहा- ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों से समझौता नहीं

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब