आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन का खिताब किया अपने नाम, फाइनल में कोको गॉफ को दी शिकस्त

Miami Open: आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन फाइनल में कोको गॉफ को हराकर सनशाइन डबल पूरा किया और लगातार 76वें हफ्ते विश्व नंबर एक बनीं, टेनिस इतिहास में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।
Aryna Sabalenka completes the Sunshine Double with Miami Open title
आर्यना सबालेंका (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aryna Sabalenka: टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मियामी ओपन के खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में विश्व के चौथे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ पर 6-2, 4-6, 6-3 से हराया। इगा स्वियाटेक के बाद सबालेंका 'सनशाइन डबल' पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

यह उनका लगातार दूसरा मियामी ओपन खिताब है। इससे पहले ऐश बार्टी (2019 और 2021) और सेरेना विलियम्स (2013 से 2015) ही लगातार यह टूर्नामेंट जीत पाई थीं। इस तरह सबालेंका ने दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। सबालेंका एक ही सीजन में इंडियन वेल्स और मियामी में सनशाइन डबल जीतने वाली पांचवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सबालेंका से पहले स्टेफी ग्राफ, किम क्लिस्टर्स, विक्टोरिया अजारेंका और इगा स्वियाटेक यह कारनामा कर चुकी हैं।

सबालेंका 2000 के बाद से चौथी खिलाड़ी हैं जो साल के अपने पहले चार टूर्नामेंट (मार्टिना हिंगिस, 2001, सेरेना विलियम्स, 2003, और विक्टोरिया अजारेंका, 2012) के फाइनल में पहुंची हैं। ये सभी टूर्नामेंट हार्ड कोर्ट पर हुए हैं। उन्होंने इनमें से तीन जीते, जिसमें ब्रिस्बेन और सनशाइन डबल शामिल हैं।

सबालेंका ने क्या कहा?

खिताब जीतने के बाद आर्यना सबालेंका ने कहा, "यह खिताब काफी खास है। मेरा लक्ष्य हमेशा इतिहास में अपना नाम दर्ज कराना रहा है और मैंने बस वही किया। यह सुनने में बहुत अजीब लगता है। मुझे नहीं पता कि मैं यह कैसे कर पाई, लेकिन अभी मुझे बहुत गर्व है। बेशक, इस खूबसूरत ट्रॉफी से बहुत खुश हूं।"

सबालेंका ने जीता 30वां खिताब

यह जीत उनके करियर का 24वां डब्ल्यूटीए सिंगल्स टाइटल और कुल मिलाकर 30वां खिताब है, जिसमें छह डबल्स भी शामिल हैं। इनमें चार ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल, दो डबल्स, 11 डब्ल्यूटीए 1000 सिंगल्स टाइटल और दो और डबल्स, जिनमें से एक 2019 में मियामी में मिला था। सबालेंका लंबे समय से दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई हैं और अब उनकी यह स्थिति और मजबूत हो गई है। आर्यना सबालेंका ने अब तक वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी के रूप में कुल 83 हफ्ते बिताए हैं। इसमें उनका मौजूदा शानदार दौर भी शामिल है, जो लगातार 75 हफ्तों तक पहुंच चुका है।

सोमवार को वह लगातार 76वें हफ्ते के लिए नंबर एक बनी रहेंगी। इसके साथ ही वह इगा स्वियाटेक के सबसे लंबे नंबर एक रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगी। हालांकि, उनसे आगे अभी ऐश बार्टी हैं, जिन्होंने सितंबर 2019 से मार्च 2022 तक लगातार 114 हफ्तों तक नंबर 1 की कुर्सी संभाली थी। उस दौरान कोविड-19 महामारी की वजह से रैंकिंग कुछ समय के लिए रुकी भी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com