पूजा जटियां (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

पेरिस पैरालंपिक: तीरंदाज पूजा जटियां ने क्वार्टर फाइनल में की एंट्री, तुर्की की खिलाड़ी को दी करारी शिकस्त

विश्व पैरा चैंपियनशिप रजत पदक विजेता पूजा जटियां ने तुर्की की यगमुर सेंगुलइको सीधे सेटों में हराकर पेरिस पैरालंपिक महिला ओपन रिकर्व तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जिससे भारत को उनसे पदक की उम्मीद बढ़ गई है।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी अपना दबदबा बना रहे हैं। भारत के खाते में लगातार पदक आ रहे हैं। ऐसे में विश्व पैरा चैंपियनशिप की सिल्वर मेडल विजेता पूजा जटियां ने पेरिस पैरालंपिक महिला ओपन रिकर्व तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने तुर्की की यगमुर सेंगुलइको सीधे सेटों में मात देकर यह मुकाम हासिल किया है।

27 वर्ष की पूजा को प्री क्वार्टर फाइनल में बाय मिला था चूंकि वह रैंकिंग दौर में शीर्ष नौ में रही थी। उसने 6 . 0 से जीत दर्ज की और अब उसका सामना तोक्यो पैरालमपिक की कांस्य पदक विजेता चीन की वू चुनियान से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त चुनियान ने मंगोलिया की ओयुन एर्डेने बी को मात दी।

पूजा ने लगातार तीन नौ स्कोर करके पहला सेट जीता और दूसरा सेट 26 . 22 से जीता। तीसरे सेट में सेंगुल ने दो नौ और एक आठ स्कोर किया लेकिन पूजा ने एक अंक से जीत दर्ज की। पूजा 1997 में दो साल की थी जब तेज बुखार और गलत इंजेक्शन देने से उसके बायें पैर में पोलियो हो गया।

इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और बचपन से तीरंदाजी कर रही है। उसने एशियाई पैरा चैंपियनशिप 2023 में महिला टीम वर्ग में रजत पदक जीता। उसने 2024 में आठवें फाजा पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया। वहीं पैरा तीरंदाजी यूरोपीय कप के दूसरे चरण में महिला टीम और मिश्रित टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीता।

ज्ञात हो कि पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। 5 दिन का खेल पूरा होने के बाद भारत के खाते में अब तक 15 मेडल आ चुके हैं। मेडल टैली में भारत फिलहाल 15वें स्थान पर है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा या नहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?