- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pat Cummins Said In Border Gavaskar Series Australia Team Will Improve The Record Against India
बॉर्डर गावस्कर सीरीज को लेकर अतिउत्साह में पैट कमिंस, बोले-भारत के खिलाफ रिकॉर्ड सुधारने का समय
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को विश्वास है कि भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की श्रृंखला में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करके अपने इस कड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार मिली हार की भरपाई करने में सफल रहेगी।

पैट कमिंस और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मेलबर्न: नवंबर के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। जिसके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहा जाता है। यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसका सीधा कनेक्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का विश्वास है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपना रिकॉर्ड बेहतर करेगी।
पैट कमिंस ने इसके साथ ही कहा कि 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मुकाबला बराबरी का होगा। भारत ने 2016-17 से लेकर 2022 23 तक ऑस्ट्रेलिया से लगातार चार श्रृंखला जीती हैं। इनमें से दो अवसरों पर उसने ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया। कमिंस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत पर अपनी जीत से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा।
कमिंस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में खेली गई पिछली दो श्रृंखला में हम सफल नहीं रहे। हमें (भारत के खिलाफ) श्रृंखला जीते हुए काफी समय हो गया है। अब इसमें सुधार करने का समय आ गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के खिलाफ लगातार खेलते रहे हैं और उन्होंने हमें हराया भी है लेकिन हमने भी उनके खिलाफ कई जीत दर्ज की हैं जिनसे हम प्रेरणा लेने की कोशिश करेंगे। इनमें हाल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है जिसमें हम सफल रहे थे। मैं बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर काफी उत्साहित हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
SAFF Women’s Championship: सांफिदा का एकमात्र गोल, भूटान को हराकर फाइनल में भारतीय टीम
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब
भारतीय हॉकी में विदेशी प्लेयर की एंट्री, श्रीजेश की जगह फ्रांस का ये पूर्व खिलाड़ी बना जूनियर हॉकी टीम का कोच
यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में भी आएगा मेडल, फाइनल में पहुंची अविन लेखरा
सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कप्तान से सहमति जताई और कहा कि भारत की टीम काफी संतुलित है और ऑस्ट्रेलिया की उनके खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार श्रृंखला होगी। भारत बेहतरीन क्रिकेट खेल रहा है। हम पिछले दो बार में भारत को नहीं हरा पाए। उनकी टीम शानदार है जिसके सभी विभागों में अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमारे खिलाफ अपने देश में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए आगामी श्रृंखला काफी रोचक होने वाली है।”’
ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किसी भी प्रारूप में मुकाबला रोमांचक होता है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में दोनों टीमों ने रैंकिंग में स्थानों की काफी अदला-बदली की है। चाहे कोई भी प्रारूप हो, आप इन दोनों टीमों को विश्व रैंकिंग में किसी न किसी स्तर पर हमेशा नंबर एक पर देखेंगे। जब भी यह दोनों टीमें खेलती हैं तो मैच जरूर देखना चाहिए।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pat cummins said in border gavaskar series australia team will improve the record against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 June 2026: इन राशि वालों को मिलेगा कोर्ट-कचहरी में बड़ा राजयोग, जानें शनिवार का भाग्यफल
Jun 13, 2026 | 12:15 AMVaranasi कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जज की कुर्सी पर बैठकर महिला ने वकीलों से मांगे गवाह और सबूत
Jun 13, 2026 | 12:12 AMAmarnath Yatra 2026: यात्रियों को मिलेंगे QR कोड पहचान पत्र, अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 11:23 PMHormuz Strait: भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार
Jun 12, 2026 | 11:23 PMनेपाल के बीपी हाईवे पर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 16 लोग घायल
Jun 12, 2026 | 11:18 PMAI-171 विमान हादसे का 1 साल, 260 लोगों की मौत के बीच अकेले जिंदा बचे थे विश्वास; अब झेल रहे हैं ये बड़ा संकट
Jun 12, 2026 | 11:14 PMसंभाजीनगर में औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हुआ गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM














