भारत बनाम न्यूजीलैंड  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

IND Vs NZ 5th T20 Live Score: श्रेयस अय्यर 50 रन बनाकर आउट, भारत का स्कोर पहुंचा 120 के पार

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है. न्यूजीलैंड 5वें टी-20 में टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है।

राहुल उपाध्याय

IND Vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा  पांचवां और आखिरी टी-20 मैच

IND Vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और अहम मुकाबला आज यानी रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए चौथा मैच अपने नाम किया था।हालांकि भारतीय टीम यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।

टीम इंडिया 3-1 से आगे चल रही है। अब भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कोशिश जीत के साथ सीरीज का अंत करने की होगी। शाम को ओस गिरने से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ...

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारत को लगा चौथा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर 50 रन बनाकर आउट  

भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा है। श्रेयस अय्यर को 50 के निजी स्कोर पर नाथन स्मिथ ने पलेलियन की राह दिखाई है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर कर रहे बैटिंग 

ईशान किशन के आउट होने बाद क्रीज पर तिलक वर्मा की एंट्री हुई है। एक ओर से श्रेयस अय्यर टीम की बागडोर संभाले हुए है। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के बाद 116 रन हो गए है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: ईशान किशन 61 रन बनाकर आउट

भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन 32 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हो गए है। टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर के बाद 113 रन हो चुका है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: ईशान किशन ने लगाया शानदार अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांचवें टी-20 मैच में ईशान किशन ने शानदार 28 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। भारतीय टीम का स्कोर 90 के पार पहुंच गया है। हालांकि टीम के 2 विकेट भी जा चुके है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: पावरप्ले हुआ समाप्त, भारत का स्कोर 50 के पार

पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे है। टीम का अब तक 2 विकेट गिर चुके है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर कर रहे बैटिंग

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बैटिंग की बागडोर संभाले हुए है। भारत के अबतक दो विकेट गिर चुके है। टीम का स्कोर 5 ओवर की समाप्ती के बाद 37 रन हो गया है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट

भारत को संजू सैमसन के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। सूजं सैमसन को मिल्ने ने 4 रन के स्कोर पर कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखा दी है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर पहुंचा 19 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। तीन ओवर के बाद भारत का एक विकेट पर 19 रन हो गया है।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में लगा पहला झटका

न्यूजीलैंड के बीच जारी पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा महज 1 रन बनाकर एडम मिल्ने का शिकार हो गए और वह पवेलियन लौट गए।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: भारतीय टीम की पारी हुई शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला शुरू हो गया है। भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है जबकि न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही है। भारत की तरफ से पारी का आगाज सजूं सैमसन और अभिषेक शर्मा किए है। एक ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन हो गए है।

IND Vs NZ 4th T20 Live: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

IND Vs NZ 4th T20 Live Updates: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला 

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मछुआरा संघ ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की

कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक