भारतीय महिला हॉकी टीम  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

इंग्लैंड के गोलकीपर को हटाने के बाद भी नहीं टूटा भारत का डिफेंस, 0-0 ड्रॉ से दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

IND vs ENG Hockey: भारत ने इंग्लैंड को 0-0 ड्रॉ पर रोककर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। बिचू देवी के शानदार बचाव से टीम इंडिया पूल डी में अजेय रही।

सृष्टि मौर्य

Indian Women's Hockey Team Qualifies Pool D: भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 0-0 से ड्रॉ पर रोककर दूसरे राउंड में जगह बना ली है। पूल डी के आखिरी मुकाबले में भारत ने शानदार डिफेंस दिखाया और इंग्लैंड को एक भी गोल नहीं करने दिया। इस नतीजे के साथ भारत 5 अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा।

चीन 7 अंकों के साथ पूल डी में टॉप पर रहा। उसने अपने तीन में से दो मैच जीते। वहीं, इंग्लैंड 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय

भारत उन टीमों में शामिल है, जिन्हें इस वर्ल्ड कप में अब तक हार नहीं मिली है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत चीन के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ से की थी। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा था। अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में जीत चाहिए थी। इसी वजह से इंग्लैंड ने पूरे मैच में गोल करने के लिए लगातार दबाव बनाया।

पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक अंदाज में की। शुरुआती 10 मिनट में टीम को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय खिलाड़ी इनमें से किसी को गोल में नहीं बदल सके।

इसके बाद इंग्लैंड ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की। दूसरे क्वार्टर में उसे तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि भारत को सिर्फ एक मौका मिला। हालांकि, दोनों टीमें पहले हाफ तक गोल नहीं कर सकीं।

इंग्लैंड ने गोलकीपर को मैदान से किया बाहर

आखिरी क्वार्टर में इंग्लैंड के सामने सिर्फ जीत का रास्ता था। इसलिए उसने बड़ा जोखिम लेते हुए गोलकीपर को मैदान से बाहर कर दिया। इंग्लैंड 11 आउटफील्ड खिलाड़ियों के साथ खेलने लगा और उसके लगभग सभी खिलाड़ी गोल करने के लिए आगे बढ़ गए।

इससे भारत पर दबाव काफी बढ़ गया और टीम को अपने ही हाफ में गहराई तक जाकर डिफेंस करना पड़ा। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के हर हमले को रोकने की पूरी कोशिश की। उन्होंने शॉट ब्लॉक किए और इंग्लैंड के अटैक को लगातार तोड़ा।

बिचू देवी ने बचाई भारत की लाज

मैच के आखिरी सेकंड में इंग्लैंड की टेरेसा हॉवर्ड के पास मैच जिताने का शानदार मौका आया। लेकिन बिचू देवी ने बेहतरीन बचाव करते हुए हॉवर्ड के प्रयास को रोक दिया। उनके इस अहम सेव ने न सिर्फ भारत को गोल खाने से बचाया, बल्कि 0-0 का स्कोर बनाए रखते हुए टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में भी पहुंचा दिया।

इस तरह भारत ने पूल डी में अपने तीन मैचों में एक जीत और दो ड्रॉ के साथ 5 अंक हासिल किए और अगले दौर का टिकट पक्का किया।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत