भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी बुधवार, 4 नवंबर से हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। यह वही मैदान है जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया था। भारत को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ...
पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग कर रही है। 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 9 रन हो गया है। टिम सीफर्ट और विल यंग बैटिंग कर रहे है।
न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर बैटिंग कर रही है जबकि टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (सी), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
ऑकलैंड के ईडन पार्क में पहले वनडे के लिए टॉस फिलहाल हल्की बूंदाबांदी के कारण टाल दिया गया है।
वनडे में हेड टू हेड की बात करें तो जनवरी 2020 के बाद ईडन पार्क में हुए 4 वनडे में से 3 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 286 रन रहा है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 63 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 7 मैच बेनतीजा रहे। हालांकि, न्यूजीलैंड ने इसी साल भारत में हुई पिछली वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।