पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस और गौतम गंभीर के बीच विवाद (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

'ओवल टेस्ट' से पहले पिच क्यूरेटर से भिड़े गौतम गंभीर, सामने आई बहस करते VIDEO

IND vs ENG Test Series: भारत-इंग्लैंड टेस्ट से पहले ओवल पर अभ्यास के दौरान कोच गौतम गंभीर और पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस में तीखी बहस हो गई, जिससे दोनों टीमों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

अक्षय साहू

Gambhir Clashed with Pitch Curator: भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के बीच तनावपूर्ण माहौल है। इसी बीच टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर पिच क्यूरेटर से बहस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

31 जुलाई को ओवल के मैदान पर दोनों टीमें आखिरी मैच के लिए आमने-सामने होगी। इससे पहले भारतीय टीम 'द ओवल' टेस्ट की तैयारी के लिए मंगलवार को नेट्स में अभ्यास कर रही थी। इस दौरान गौतम गंभीर भी मौजूद थे। गंभीर की ओवल पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के साथ बहस हो गई।

पिच क्यूरेटर से भिड़े गंभीर

गौतम गंभीर और ली फोर्टिस के बीच हुई बहस जल्द ही तीव्र हो गई, जिसके बाद भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक को बीच-बचाव करना पड़ा। कोटक ने फोर्टिस को वहां से हटाया, लेकिन गंभीर तब भी बोलते रहे, भले ही फोर्टिस दूर जा चुके थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि गंभीर और ली के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से ही दोनों टीमों के बीच तनाव बना हुआ है। तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट पर नाराजगी जताई थी, जब वे अपनी दूसरी पारी की शुरुआत में लगभग 90 सेकंड की देरी से मैदान पर पहुंचे थे।

मैनचेस्टर टेस्ट से बढ़ा विवाद

मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में विवाद अपने चरम पर पहुंच गया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने जब यह समझा कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, तो उन्होंने खेल को जल्द खत्म करने का सुझाव दिया। लेकिन भारतीय बल्लेबाज रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर, जो अपने शतकों के बेहद करीब थे, ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका यह फैसला इंग्लिश कप्तान और उनकी टीम को पसंद नहीं आया, जिसके चलते मैदान पर गर्मागर्म बहस भी देखने को मिली।

बता दें कि, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 2-1 से आगे है। इंग्लैंड ने पहला और तीसरा टेस्ट जीता था, भारत ने दूसरा टेस्ट अपने नाम किया था, जबकि चौथा मुकाबला ड्रॉ रहा। ओवल में खेला जाने वाला मैच भारत के नजरिए काफी अहम है। भारत के पास ये मैच जीतकर सीरिज को बराबर करने का मौका है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा