नीतीश कुमार रेड्डी को ODI कैप प्रदान करते रोहित शर्मा (फोटो- BCCI) 
खेल

पर्थ वनडे में 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, IND-AUS मुकाबले में 3 दमदार खिलाड़ियों को मिली ODI Cap

IND vs AUS 1st ODI Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों से तीन खिलाड़ियों ने अपना वनडे डेब्यू किया।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को एक नई शुरुआत की झलक देखने को मिली। इस मैच में कुल तीन खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया—भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी और ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ और मिच ओवेन। यह मुकाबला सिर्फ दो दिग्गज टीमों के बीच नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच भी साबित हो रहा है।

नितीश रेड्डी को मिली ODI कैप

भारतीय ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को रोहित शर्मा ने वनडे कैप सौंपकर उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की नई शुरुआत करवाई। यह पल नितीश के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि पर्थ वही मैदान है जहां उन्होंने 2024 में विराट कोहली से टेस्ट कैप लेकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उस सीरीज़ में उन्होंने MCG पर शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। अब वनडे फॉर्मेट में भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

ऑस्ट्रेलिया के दो नए चेहरे: रेनशॉ और ओवेन

ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मैच में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया—मैट रेनशॉ और मिच ओवेन। दोनों को टीम के सीनियर खिलाड़ियों से ODI कैप मिली और उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की। रेनशॉ, जो टेस्ट क्रिकेट में पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं, अब सीमित ओवरों के खेल में खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं। वहीं ओवेन को ऑलराउंडर के तौर पर देखा जा रहा है, जिनसे टीम को संतुलन मिलने की उम्मीद है।

223 दिन बाद मैदान पर लौटे रोहित और विराट

इस मैच की एक और बड़ी बात रही रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी। 223 दिनों के लंबे अंतराल के बाद दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में यह मुकाबला भारतीय वनडे क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिच ओवेन, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन और जोश हेज़लवुड मैदान पर उतरे हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद