खेल

ICC का बड़ा फैसला, UNICEF के साथ मिलकर देगी लैंगिक समानता को बढ़ावा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण तथा क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ (UNICEF) के साथ गठजोड़ किया है।

काजल चोपड़े

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण तथा क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ (UNICEF) के साथ गठजोड़ किया है।

यह भागीदारी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी T20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से शुरू होगी जिसमें भाग लेने वाले सभी 16 देश ‘‘क्रिकेट 4 गुड कोचिंग क्लीनिक'' का आयोजन करेंगे। इसमें से प्रत्येक में 40 बच्चे भाग लेंगे। इन क्लीनिक में बच्चे लैंगिक समानता के बारे में सीख लेंगे और साथ ही क्रिकेट के अपने नायकों से भी मिलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch ) ने कहा,‘‘ एक बेटी का पिता होने के नाते मुझे क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ के बीच साझेदारी का समर्थन करने में गर्व है।'' (एजेंसी)

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी