भारत बनाम नीदरलैंड्स हॉकी  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल के लिए अब ऑस्ट्रेलिया से करो या मरो मुकाबला

FIH Hockey World Cup 2026: हॉकी विश्व कप में नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से हराया। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

सृष्टि मौर्य

Netherlands Defeated Indian Women's Hockey Team: एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम को दूसरे राउंड के मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। वैगनर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और भारत को गोल करने का मौका नहीं दिया।

नीदरलैंड्स को 3 मिनट में मिला फायदा

मैच शुरू होने के सिर्फ तीसरे मिनट में नीदरलैंड्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यिब्बी जानसेन ने इस मौके को गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भी नीदरलैंड्स ने भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की कोशिश की और कई हमले किए लेकिन गोल नहीं कर सका।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में गोलकीपर भी बदला और सविता पूनिया को मैदान पर उतारा। भारत को पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन दीपिका इसे गोल में नहीं बदल सकीं। पहले हाफ के अंत तक नीदरलैंड्स 1-0 से आगे रहा।

सविता ने किए शानदार बचाव

दूसरे हाफ में भी नीदरलैंड्स का दबदबा जारी रहा। 30वें मिनट में सविता पूनिया ने शानदार बचाव करते हुए भारत को दूसरा गोल खाने से बचाया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड्स को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय डिफेंस ने इस बार खतरा टाल दिया।

हालांकि, 38वें मिनट में फ्रिडेरीके माटला ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके नीदरलैंड्स की बढ़त 2-0 कर दी। दो गोल की बढ़त के बाद भी नीदरलैंड्स ने हमले जारी रखे और भारत को वापसी का मौका नहीं दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो मुकाबला

चौथे क्वार्टर में भारत ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन नीदरलैंड्स के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सका। इस हार के बाद भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। यानी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए पूरी तरह 'करो या मरो' का होगा।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन