भारत और पाकिस्तान हॉकी मैच (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

Hockey World Cup 2026: शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान; नोट कर लें तारीख और समय

Hockey News: एफआईएच ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होगा, जहां भारत 15 अगस्त को वेल्स से और 19 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगा।

संजय सिंह बिष्ट

Hockey World Cup 2026 Full Schedule: हॉकी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन) ने बुधवार को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त के बीच नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेला जाएगा। इस बार पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले एक साथ आयोजित होंगे, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाएगी।

कुल 11 देशों ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में इस वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है, जिनमें भारत और पाकिस्तान जैसे बड़े हॉकी देश भी शामिल हैं। सभी टीमें इस बार खिताब के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगी।

भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मैच से करेगी। इसके बाद टीम 17 अगस्त को इंग्लैंड का सामना करेगी। ग्रुप स्टेज का सबसे चर्चित मुकाबला 19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से एम्स्टेलवीन के वैगेनर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत की नजरें बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे के चरणों में पहुंचने पर होंगी।

भारतीय महिला टीम का शेड्यूल

भारतीय महिला हॉकी टीम भी इस टूर्नामेंट में दमखम दिखाने के लिए तैयार है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले होंगे। महिला टीम के मुकाबले भी बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि टीम का लक्ष्य ग्रुप स्टेज से आगे बढ़कर खिताब की दावेदारी मजबूत करना है। भारत की महिला टीम हाल के वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इस बार भी उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत और महत्व

टूर्नामेंट की शुरुआत 15 अगस्त को महिला वर्ग के पहले मैच से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और जापान की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद 30 अगस्त तक यह वर्ल्ड कप रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहेगा। इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि यह पहली बार है जब पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट एक साथ इतने बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। फैंस को पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 – पूल स्टेज, Pool-A

तारीख मुकाबला स्थान
15 अगस्त नीदरलैंड्स vs जापान वेगेनर स्टेडियम
15 अगस्त अर्जेंटीना vs न्यूज़ीलैंड वेगेनर स्टेडियम
17 अगस्त नीदरलैंड्स vs न्यूज़ीलैंड वेगेनर स्टेडियम
17 अगस्त अर्जेंटीना vs जापान वेगेनर स्टेडियम
19 अगस्त नीदरलैंड्स vs अर्जेंटीना वेगेनर स्टेडियम
19 अगस्त न्यूज़ीलैंड vs जापान वेगेनर स्टेडियम

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 – पूल स्टेज, Pool-B

तारीख मुकाबला स्थान
15 अगस्त बेल्जियम vs फ्रांस बेल्फियस एरेना
15 अगस्त जर्मनी vs मलेशिया बेल्फियस एरेना
17 अगस्त बेल्जियम vs मलेशिया बेल्फियस एरेना
17 अगस्त फ्रांस vs जर्मनी बेल्फियस एरेना
19 अगस्त जर्मनी vs बेल्जियम बेल्फियस एरेना
19 अगस्त फ्रांस vs मलेशिया बेल्फियस एरेना

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 – पूल स्टेज, Pool-C

तारीख मुकाबला स्थान
16 अगस्त ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड बेल्फियस एरेना
16 अगस्त स्पेन vs दक्षिण अफ्रीका बेल्फियस एरेना
18 अगस्त ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका बेल्फियस एरेना
18 अगस्त आयरलैंड vs स्पेन बेल्फियस एरेना
20 अगस्त ऑस्ट्रेलिया vs स्पेन बेल्फियस एरेना
20 अगस्त आयरलैंड vs दक्षिण अफ्रीका बेल्फियस एरेना

FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 – पूल स्टेज, Pool-D

Pool D (एम्स्टेलवीन)

तारीख मुकाबला स्थान
15 अगस्त भारत vs वेल्स वेगेनर स्टेडियम
15 अगस्त इंग्लैंड vs पाकिस्तान वेगेनर स्टेडियम
17 अगस्त भारत vs इंग्लैंड वेगेनर स्टेडियम
17 अगस्त पाकिस्तान vs वेल्स वेगेनर स्टेडियम
19 अगस्त पाकिस्तान vs भारत वेगेनर स्टेडियम
19 अगस्त इंग्लैंड vs वेल्स वेगेनर स्टेडिय

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026- पूल स्टेज- Pool A

तारीख मुकाबला स्थान
15 अगस्त ऑस्ट्रेलिया vs जापान वेगेनर स्टेडियम
15 अगस्त नीदरलैंड्स vs चिली वेगेनर स्टेडियम
17 अगस्त ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्स वेगेनर स्टेडियम
17 अगस्त चिली vs जापान वेगेनर स्टेडियम
19 अगस्त नीदरलैंड्स vs जापान वेगेनर स्टेडियम
19 अगस्त चिली vs ऑस्ट्रेलिया वेगेनर स्टेडियम

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026- पूल स्टेज- Pool B

तारीख मुकाबला स्थान
15 अगस्त अर्जेंटीना vs अमेरिका बेल्फियस एरेना
15 अगस्त जर्मनी vs स्कॉटलैंड बेल्फियस एरेना
17 अगस्त जर्मनी vs अर्जेंटीना बेल्फियस एरेना
17 अगस्त अमेरिका vs स्कॉटलैंड बेल्फियस एरेना
19 अगस्त अमेरिका vs जर्मनी बेल्फियस एरेना
19 अगस्त अर्जेंटीना vs स्कॉटलैंड बेल्फियस एरेना

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026- पूल स्टेज- Pool C

तारीख मुकाबला स्थान
16 अगस्त बेल्जियम vs न्यूज़ीलैंड बेल्फियस एरेना
16 अगस्त स्पेन vs आयरलैंड बेल्फियस एरेना
18 अगस्त न्यूज़ीलैंड vs आयरलैंड बेल्फियस एरेना
18 अगस्त स्पेन vs बेल्जियम बेल्फियस एरेना
20 अगस्त न्यूज़ीलैंड vs स्पेन बेल्फियस एरेना
20 अगस्त बेल्जियम vs आयरलैंड बेल्फियस एरेना

FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026- पूल स्टेज- Pool D

तारीख मुकाबला स्थान
16 अगस्त चीन vs भारत वेगेनर स्टेडियम
16 अगस्त इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका वेगेनर स्टेडियम
18 अगस्त भारत vs दक्षिण अफ्रीका वेगेनर स्टेडियम
18 अगस्त चीन vs दक्षिण अफ्रीका वेगेनर स्टेडियम
20 अगस्त भारत vs इंग्लैंड वेगेनर स्टेडियम
20 अगस्त इंग्लैंड vs चीन वेगेनर स्टेडियम

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO