हरविंदर सिंह और प्रीति पाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
खेल

धूमधाम से होगा पेरिस पैरालंपिक 2024 का समापन, हरविंदर सिंह और प्रीति पाल बनेंगे भारत के ध्वजवाहक

स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालम्पिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल पेरिस खेलों के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे।

मृणाल पाठक

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी शानदार खेल दिखा रहे हैं। हालांकि अब पैरालंपिक अपने अंतिम दौर में आ गया हैय़ भारत ने अब तक 26 मेडल जीते हैं। ऐसे में अब पेरिस पैरालंपिक के समापन समारोह में गोल्ड मेडल जीतने वाले तीरंदाज हरविंदर सिंह और पैरालंपिक में दो पदक जीतने वालीं भारतीय महिला फर्राटा धाविका प्रीति पाल ध्वजवाहक होंगे।

तैतीस वर्ष के हरविंदर पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने तोक्यो में 2021 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतना सपना सच होने जैसा है। अब समापन समारोह में भारत का ध्वजवाहक होना तो सबसे बड़ा सम्मान है। यह जीत उन सभी के लिये है जिन्हें मुझ पर भरोसा था। उम्मीद है कि मैं कइयों को अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा दे सकूंगा।''

महिलाओं की टी35 100 और 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली 23 वर्ष की प्रीति ने कहा, ‘‘भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। यह सिर्फ मेरे लिये नहीं बल्कि विषमताओं से निकलकर देश को गौरवान्वित करने वाले हर पैरा एथलीट के लिये है।''

भारतीय दल के अभियान प्रमुख सत्य प्रकाश सांगवान ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भावी पीढी को प्रेरणा मिलेगी। 26 पदक जीत चुका है जो पैरालम्पिक में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हालांकि अभी दो दिन और बाकी हैं। ऐसे में भारत और भी पदक जीत सकता है। इससे पहले भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में सबसे ज्यादा 19 पदक जीते थे, लेकिन पेरिस में यह रिकॉर्ड टूट गया है और नया कीर्तिमान बन गया है।

बता दें कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक 26 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें छह गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 11 कांस्य पदक शामिल है। वहीं पेरिस पैरालंपिक की अंक तालिका में भारत 14वें स्थान पर है।

(एजेंसी इनपुट से साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा