- Hindi News »
- Sports »
- Praveen Kumar Wins Gold In Men High Jump T64 At Paris Paralympics 2024
Paris Paralympics 2024: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने दिखाई प्रवीणता, भारत की झोली में आया एक और गोल्ड
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी लगातार धमाल मचा रहे हैं। पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने आज गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: मृणाल पाठक

प्रवीण कुमार (सौजन्यः एक्स)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के खिलाड़ी लगातार धमाल मचा रहे हैं। भारत की झोली में पेरिस में एक और स्वर्ण पदक आ गया है। पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में प्रवीण कुमार ने आज गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
प्रवीण ने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार करके लगातार दूसरा पैरालंपिक पदक जीता, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी है। उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में 2.07 मीटर की ऊंचाई पार करके सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
Another Gold for India 🥳 Praveen Kumar soars to incredible heights, clinching the Gold Medal in the Men’s High Jump T64 at #Paralympics2024! 🥇👏#Paris2024 #Cheer4Bharat #Paralympics2024@mansukhmandviya @IndiaSports @MIB_India @PIB_India @DDNewslive @ParalympicIndia… pic.twitter.com/szYTJMY4Kv — Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 6, 2024
प्रवीण कुमार भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में पदक जीता है। उनसे पहले शरद कुमार और मरियप्पन थगावेलु ने पेरिस में यह कमाल किया है। शरद ने पुरुषों की हाई जंप टी63 स्पर्धा में सिल्वर मेडल, और मरियप्पन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
हिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
सिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
Lung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
वहीं अमेरिका के डेरेक लोकिडेंट ने 2.06 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ रजत पदक जीता, जबकि उज्बेकिस्तान के टेमुरबेक गियाजोव ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.03 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हिटमैन, जल्द ही यह कीर्तिमान धराशाई करेंगे रोहित शर्मा
जानकारी के लिए बता दें कि टी64 में वो एथलीट भाग लेते हैं जिनके एक पैर के निचले हिस्से में मामूली रूप से मूवमेंट कम होता है या घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होते।
बता दें कि भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक 26 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें छह गोल्ड मेडल, 9 सिल्वर मेडल और 11 कांस्य पदक शामिल है। वहीं पेरिस पैरालंपिक की अंक तालिका में भारत 14वें स्थान पर है।
Praveen kumar wins gold in men high jump t64 at paris paralympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMहिंदुओं पर अन्याय का देंगे मुंहतोड़ जवाब, मालवणी में पीड़ित महिला से मिले मंत्री लोढा
May 19, 2026 | 10:37 PMसिंगरौली पुलिस का मेगा ऑपरेशन, 2 साल की मासूम को अगवा कर भागा था बदमाश; 150 पुलिसकर्मियों ने 36 घंटे में दबोचा
May 19, 2026 | 10:23 PMLung Infection: जिद्दी खांसी जो जाने का नाम नहीं ले रही, कहीं ये 4 गंभीर बीमारियां दस्तक तो नहीं दे रहीं?
May 19, 2026 | 10:16 PMमहाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
May 19, 2026 | 10:11 PMट्विशा शर्मा केस: जानिए आखिर क्यों भोपाल AIIMS की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल; दोबारा PM पर अड़ा परिवार
May 19, 2026 | 10:01 PMVarada Chaturthi Rules: वरदा चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं गणपति बप्पा
May 19, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM










