-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Marnus Labuschagne Said India Is Difficult To Beat In Australia Because Of Their Fast Bowlers
इंडियन पेश अटैक की शान में कसीदे पढ़ रहे मार्नस लाबुशेन, बोले-ऑस्ट्रेलिया में उन्हें हराना मुश्किल
- Written By: मृणाल पाठक
स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजों के कारण उसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आस्ट्रेलियाई हालात में हराना कठिन होगा। भारत ने 2014 . 15 में 1 . 2 से हारने के बाद आस्ट्रेलिया को हर द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला में हराया है । भारत ने 2018 . 19 में आस्ट्रेलिया में श्रृंखला 2 . 1 से जीती थी।

मार्नस लाबुशेन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नंवबर में टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है, जिसमें भारत पिछले दो सीजन से राज कर रहा है। भारत की नजर इस बार हैट्रिक लगाने पर है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर पर मात देने के लिए तैयारी कर रही है। जबकि कंगारू टीम भी भारत को हराने के लिए बेताब है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में भारत का डर साफ देखा जा रहा है। ऐसे में कंगारू टीम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजों की वजह से टीम को हराना मुश्किल है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजों के कारण उसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई हालात में हराना कठिन होगा। भारत ने 2014 . 15 में 1 . 2 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हर द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला में हराया है। भारत ने 2018 . 19 में ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला 2 . 1 से जीती थी। लाबुशेन ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘‘भारत के तेज गेंदबाज शानदार हैं जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई हालात में उन्हें हराना कठिन होगा।”
यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हिटमैन, जल्द ही यह कीर्तिमान धराशाई करेंगे रोहित शर्मा
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला को लेकर काफी अपेक्षायें हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा कठिन होते हैं, चाहे वे जहां भी खेले जायें।” ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय खिलाड़ियों को सुपरस्टार कहा और भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मैदान पर प्रतिद्वंद्विता फिर शुरू होने की उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने पूरे कैरियर में कहा है कि मैं सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना चाहता हूं। आप पूरी भारतीय टीम को देख लीजिये जिसमें सुपरस्टार भरे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन और मैने एक ही समय पर पदार्पण किया था और कई श्रृंखलाओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। मेरे मन में उनके लिये काफी सम्मान है। वह आफ स्पिन का महारती है और उससे काफी कुछ सीखने को मिलता है।”
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2023 . 25 में 68 . 52 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 62 . 50 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल अगले साल 11 से 15 जून को लाडर्स पर खेला जायेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Marnus labuschagne said india is difficult to beat in australia because of their fast bowlers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
Jul 07, 2026 | 02:25 PMमध्य रेल का बड़ा कदम, नागपुर मंडल में ‘कवच’ की सफलता, इटारसी-नागपुर रेलखंड हुआ और सुरक्षित
Jul 07, 2026 | 02:18 PMआज भारत अमेरिका से भी आगे…नवभारत कॉन्क्लेव में सिंधिया ने बताए विकसिस भारत के 3 मंत्र, जानें क्या कुछ कहा
Jul 07, 2026 | 02:13 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख शिक्षकों के सामने बड़ी चुनौती, 31 अगस्त तक पास करनी होगी TET, फिर SC जाएगी सरकार
Jul 07, 2026 | 02:10 PMWayanad Landslide: केरल के वायनाड में मीनाक्षी पुल के पास भारी भूस्खलन से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 07, 2026 | 02:09 PMKSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद तुलसी की शांति निकेतन में वापसी, बंटवारा देख निकल पड़े आंसू
Jul 07, 2026 | 02:05 PM‘मैंने अपने एग्स फ्रीज करवाए’… मां बनने की प्लानिंग पर कृति सेनन का खुलासा, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Jul 07, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM














