घाना फुटबॉल टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

FIFA World Cup: घाना ने पनामा को 1-0 से चटाई धूल, कालेब यिरेंकी के गोल ने रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 Match Report: फीफा विश्व कप 2026 में घाना ने कालेब यिरेंकी के अंतिम क्षणों के गोल की बदौलत पनामा को 1-0 से हराया। यह यिरेंकी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल रहा।

संजय सिंह बिष्ट

FIFA World Cup 2026 Ghana vs Panama Match Report: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत घाना ने जीत के साथ की है। ग्रुप एल के मुकाबले में घाना ने कालेब यिरेंकी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत पनामा को 1-0 से मात दी। मैच की शुरुआत में पनामा ने अच्छा खेल दिखाया। आमिर मुरिलो के लो क्रॉस पर सेसिलियो वाटरमैन को गोल का मौका मिला, लेकिन घाना के गोलकीपर बेंजामिन असारे ने डाइव लगाते हुए शानदार बचाव किया। इसके बाद पनामा को एक और मौका मिला, जब असारे का खराब पंच सीधे जियोवानी रामोस के पास गिरा, लेकिन वह भी इसे गोल में तब्दील नहीं सके।

घाना ने पुरे मुकाबले में दिखाया आक्रमक खेल

घाना ने भी जवाबी हमले किए और दूसरे हाफ में दोनों टीमों की तरफ से आक्रामक खेल देखने को मिला। क्रिस्टियन मार्टिनेज ने एक ढीली गेंद पर शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास साइड नेटिंग में चला गया और टीम बढ़त नहीं ले सकी। घाना के कोच कार्लोस क्वेरोज ने दूसरे हाफ में दो बदलाव किए, जिसका तुरंत असर देखने को मिला। सब्स्टीट्यूट ब्रैंडन थॉमस-असांटे ने दाईं ओर से तेज रन बनाते हुए जॉर्डन अयू को शानदार पास दिया, लेकिन पनामा के डिफेंस ने समय रहते बचाव कर लिया। दोनों टीमों की तरफ जारी कोशिशों के बावजूद मैच गोलरहित ड्रा की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा था। थॉमस-असांटे ने बाईं ओर से शानदार मूव बनाकर पनामा के डिफेंस को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके।

कालेब यिरेंकी ने रचा इतिहास

हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में कालेब यिरेंकी ने घाना की ओर से निर्णायक गोल दागा, जो उनके करियर का पहला इंटरनेशनल गोल भी रहा। इस गोल की बदौलत घाना ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद कई प्रयासों के बावजूद भी दोनों टीमों की तरफ से कोई भी गोल नहीं हो सका और घाना इस मुकाबले को 1-0 से अपने नाम करने में सफल रही।

घाना के कोच कार्लोस क्वेरोज ने इस मुकाबले में खास उपलब्धि भी हासिल की। वह लगातार पांच वर्ल्ड कप में अलग-अलग टीमों को कोचिंग देने वाले महज दूसरे कोच बने। उन्होंने 2010 में पुर्तगाल, 2014 में ईरान, 2018 में रूस, 2022 में कतर और अब 2026 में घाना को कोचिंग दी है। उनसे पहले यह कारनामा बोरा मिलुटिनोविक कर चुके हैं।

IANS इनपुट के साथ

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक