फाफ डू प्लेसिस (फोटो सोर्स- एक्स) 
खेल

फाफ डू प्लेसिस 40 से ज्यादा के, उम्र के इस पड़ाव में कर दिया ऐसा कारनामा...जिसे आज के युवा खिलाड़ी न कर पाए

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बनाया।

संजय सिंह बिष्ट

स्पोर्ट्स डेस्क: दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस साल कुछ अलग ही अंदाज में क्रिकेट खेल रही है। इस सीजन में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दिल्ली ने दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को सात विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने दिल्ली के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा।

इस मैच में दिल्ली की तरफ से सीनियर बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों का सामना करते हुए टीम के लिए 50 रन का योगदान दिया। फाफ की इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 18.4 ओवर में दिल्ली की टीम ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया। डू प्लेसिस ने इस पारी के बाद आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड भी बनाया।

40+ के बाद आईपीएल में फिफ्टी बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बनें

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस अर्धशतकीय पारी के बाद फाफ डू प्लेसिस ने आईपीएल में एक खास रिकॉर्ड बनाया। अब फाफ 40 से अधिक की उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट, क्रिस गेल, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ ऐसा कारनाम कर पाए हैं।

फाफ की विस्फोटक पारी

इस मैच में फाफ ने दिल्ली की टीम से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए जैक फ्रैजर मैकगर्क के साथ मिलकर 81 रनों की साझेदारी की। इतना ही नहीं इस साझेदारी में भी फाफ हैदराबाद के गेंदबाजों पर काफी हावी रहे। उन्होने फ्रैजर के साथ साझेदारी में 27 गेंदों पर 3 चौके व तीन छक्के लगाए और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 35 रन पर पांच जबकि कुलदीप ने 22 रन पर तीन विकेट चटकाए जिससे सनराइजर्स की टीम 18.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की टीम से इस मैच में काफी रन बनाने की उम्मीद थी, लेकिन वो ऐसा न कर सके। उनकी टीम से युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा हैदराबाद के सभी बल्लेबाज आज के मैच में प्लॉप साबित हुए।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें